जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए AAP ने 7 प्रत्याशियों की जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
Jammu Kashmir Assembly Election 2024: चुनाव की घोषणा के साथ ही जम्मू कश्मीर में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई पहली लिस्ट में 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। आप नेता संदीप पाठक द्वारा जारी इस लिस्ट में पुलवामा से फयाज अहमद सोफी को टिकट दिया गया है। वहीं, राजपोरा से पार्टी ने मुद्दसिर हसन को प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ ही, देवसर से शेख फिदा हुसैन को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है। वहीं, दोरू विधानसभा से मोहसिन शफकत मीर को टिकट दिया है। तो वहीं, डोडा से मेहराज दीन मलिक को और डोडा वेस्ट से यासिर शफी मट्टो को प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया है।
साथ ही, बनिहाल से मुदस्सिर अजमत मीर को चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की है। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर की 90 सीटों पर तीन चरणों (18,25 सिंतबर और 1 अक्टूबर) में वोटिंग होगी। जबकि, चार अक्तूबर को चुनाव के नतीजे सभी के सामने आ जाएंगे।
इतना ही नहीं, आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 प्रचारकों की सूची में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, आप मंत्री आतिशी, संजय सिंह, गोपाल राय, सांसद राघव चड्ढा समेत कई नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications