जहांगीरपुरी हिंसा: अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को दोषियों को शख्त सजा देने के दिए निर्देश,ताकि ना हो ऐसी घटनाएं
जहांगीरपुरी हिंसा: गृह मंत्री अमित शाह बोले- दिल्ली पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों
नई दिल्ली, 18 अप्रैल। दिल्ली में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरार जहांगीरापुरी में हुए उपद्रव मामले में केंद्र सरकार काफी शख्त नजर आ रही है। जहांगीरपुरी हिंसा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उदाहरण पेश करने का निर्देश दिया ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

बता दें शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर एक शोभयात्रा निकाली गई, जब वो दिल्ली के जहांगीरपुरी से निकली तो वहां के लोगों ने यात्रा पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दो गुटों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। पुलिस समेत कई कर्मी घायल भी हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके अलावा कई पुलिस समेत वहां मौजूद कई गाडि़यों को भी आग के हवाले कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सोमवार को बताया कि हिंसा मामले में अब तक दो समुदायों के 23 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है और इसके लिए 14 टीमें गठित की गई हैं।
वहीं दंगा ग्रसित इलाके में भारी संख्या में पुलिस के अलावा दंगा रोधी बल के जवान की तैनाती की गई है। 24 घंटे क्षेत्र में 500 से अधिक पुलिसकर्मी और अतिरिक्त बलों की छह कंपनियां तैनात हैं. अधिकारी ने बताया कि कुल 80आंसू गैस दल और पानी की बौछार करने वाले दलों को तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुसिल बल लोगों की छतों से निगरानी कर रही है।
वहीं इस घटना का एक वीडियो सामने आया था उसमें नीली शर्ट पहने शख्स जिसने पथराव किया था, उस सोनू नाम के शख्स को जहांगीरपुरी पुलिस पकड़कर थाने ले जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications