जम्मू के डोडा में बादल फटने से 6 लोगों की मौत, मलबे में दबे हैं कई लोग
जम्मू। गोली और बारूद की मार सह रही घाटी में अब प्रकृति ने भी अपना कहर बरपाया है। यहां के डोडा के ठाठरी इलाके में बुधवार की रात बादल फटने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग लापता है।
बादल फटने के बाद भारी बारिश के कारण पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में 7 से 9 घरों के लोग फंसे हुए हैं तो वहीं कई दुकानें बाढ़ में बह गई हैं।
इस बीच प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। शवों को निकालने का काम किया जा रहा है।
बुधवार रात दो बजे बादल फटा
आपको बता दें कि बुधवार रात दो बजे बादल फटा है, जो लोग लापता हुए हैं उनके बारे में आशंका जताई जा रही है कि वो शायद मलबे में दबे होंगे। अभी तक एक महिला और बच्चे सहित 4 लोगों को बचाया गया है।













Click it and Unblock the Notifications