Safety Tips: बाढ़ के दौरान इन बातों का जरूर रखें ख्याल...

नई दिल्ली। इस समय देश के कई हिस्से बाढ़ की समस्या से ग्रस्त हैं, सबसे ज्यादा प्रभावित असम है, जहां के अभी तक 24 जिलों में लगभग 12 लाख लोग बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं, वहीं शनिवार तक राज्य भर में इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या 59 हो गई।

राज्य के अधिकारियों ने कहा कि आधा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान डूबा हुआ है और 70 से अधिक जानवर मारे जा चुके हैं।

बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा

बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है, जिसके कहर को रोकना थोड़ा मुश्किल है लेकिन अगर हम थोड़ी सी सावधानी बरतें तो इस आपदा से होने वाले कष्ट और नुकसान को हम कम जरूर कर सकते हैं।

 इमरजेंसी किट में क्या-क्या होना चाहिए?

इमरजेंसी किट में क्या-क्या होना चाहिए?

  • आपके पास इमरजेंसी किट में बैट्री से चलने वाली एक ट्रार्च होना बहुत जरूरी है।
  • ट्रार्च के लिए आपके पास एक्स्ट्रा बैट्री भी होनी चाहिए।
  • बैट्री से चलने वाला आपके पास रेडियो भी होना चाहिए।
  • फर्स्टएड किट में जरूरी की दवाईयां होनी चाहिए।
  • इमरजेंसी फूड

    इमरजेंसी फूड

    • इमरजेंसी फूड जो कि ड्राई आइटम में होने चाहिए और पूरी तरह से पैंक्ड होने चाहिए।
    • मोमबत्ती और माचिस को वाटरप्रूफ डब्बे में रखना चाहिए।
    • आपके पास जरूरी दस्तावेज( आधार कार्ड, वोटर आईडी,राशन कार्ड और कुछ नगद पैसे ) होने चाहिए।
    • आपके पास मोटी रस्सी और डोरी होनी चाहिए।
    • और मजबूत और टिकाऊ जूते होने चाहिए।
    • बाढ़ के दौरान

      बाढ़ के दौरान

      • बाढ़ के इलाके से बाहर निकलें या नज़दीकी ऊंचे स्थान पर जाएं
      • घरेलू सामान को जमीन से जितना हो सके उतना ऊंचा उठाएं
      • बाढ़ के पानी में से गाड़ी चलने या पैदल चलने की कोशिश तभी करें जबकि बिल्कुल जरूरी हो।
      • बाढ़ के बाद

        बाढ़ के बाद

        आप अगर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं तो अपने घर का परीक्षण तथा नुकसान का मूल्यांकन करवा लें।

        बाढ़ आने से पहले की गई तैयारी

        बाढ़ आने से पहले की गई तैयारी

        बाढ़ आने से पहले की गई तैयारी से आपको अपने घर तथा व्यापार को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी तथा आपकी जीवित बच निकलने में सहायक होगी। परिवार के लिए एमरजेंसी योजना बनाएं जिससे आप हर समस्या से निपटने के लिए तैयार रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+