99 रन पर आउट होकर टूट गए थे ईशान किशन, 'गर्लफ्रेंड' ने स्टोरी पोस्ट कर कही ये बात

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम के बल्लेबाज ईशान किशन और कीरोन पोलार्ड के बीच सोमवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ रोमांचक मैच के दौरान IPL 2020 की सबसे अच्छी साझेदारी देखने को मिली। 28 सितंबर को खेले गए इस मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया, उन्होंने स्टेडियम के हर कोने में छक्के-चौकों की बरसात की। हालांकि ईशान किशन की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वह नर्वस 90 का शिकार हो गए।

RCB और MI में हुई कांटे की टक्कर

RCB और MI में हुई कांटे की टक्कर

आरसीबी और एमआई के बीच हुए इस कांटे की टक्कर में ईशान किशन और कीरोन पोलार्ड ने मात्र 51 गेंदों में 119 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 12 ओवर के अंदर-अंदर मुंबई इंडियंस अपना चार बल्लेबाज खो चुकी थी ऐसे में किशन और पोलार्ड की धमाकेदार पारी ने टीम को जीत के मुहाने तक लाकर खड़ा कर दिया। हालांकि ईशान किशन की शानदार 99 रनों की पारी के बाद भी मुंबई को मैच में हार का सामना करना पड़ा।

ईशान किशन की शानदार पारी

ईशान किशन की शानदार पारी

ईशान किशन ने नौ छक्के और दो चौकों की मदद से 99 रन बनाए, जबकि पोलार्ड ने आईपीएल 2020 की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली, उन्होंने पहले 20 गेदों में पचास रन बनाए और 24 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से कुल 60 रन बनाए। दूसरी पारी के आखिरी ओवर में MI को 19 रनों की जरूरत थी और वे पहली दो गेंदों पर सिर्फ दो रन बना पाए। हालांकि किशन ने अगली दो गेंदों पर दमदार दो छक्के जड़े और तीसरा छक्का लगाने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर पकड़े गए।

नर्वस 90 का शिकार हुआ 22 वर्षीय क्रिकेटर

नर्वस 90 का शिकार हुआ 22 वर्षीय क्रिकेटर

22 वर्षीय ईशान किशन कोहली और पृथ्वी शॉ के बाद आईपीएल में 99 रन पर आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। अपना शतक पूरा ना कर पाने से ईशान काफी निराश दिखाई दिए। बता दें कि ईशान इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे थे शुरुआती कुछ मैचों में उन्हें चोट के कारण बाहर रहना पड़ा था। इस बीच ईशान किशन को अपनी कथित प्रेमिका अदिति हुंडिया का सपोर्ट मिला है।

'प्रेमिका' ने भेजा ये संदेश

'प्रेमिका' ने भेजा ये संदेश

अदिति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए ईशान द्वारा मैच में किए गए प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने खेल से एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, इसमें उन्होंने ईशान के 99 पर आउट होकर पवेलियन जाने के मोमेंट को शेयर किया। साथ ही अदिति ने फोटो पर लिखा, 'मुझे तुम पर गर्व है।' बता दें कि अदिति मिस सुपरनैशनल इंडिया 2018 की विनर रह चुकी हैं, साथ ही वह मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट भी रही हैं।

कौन हैं अदिति हुंडिया

कौन हैं अदिति हुंडिया

आपको बता दें कि अदिति हुंडिया पिछले साल आईपीएल के फाइनल मैच के बाद सुर्खियों में छायी हुई थीं। स्टेडियम में बैठे उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पंसद की गई जिसके बाद लोग उनके बारे में और जानने की कोशिश करने लगे। फाइनल मैच में अदिति मुंबई इंडियंस को सपोर्ट कर रही थी। इसी दौरान उनका नाम ईशान किशन के साथ जोड़ दिया गया। हालांकि ईशान को लेकर किए गए अदिति के पोस्ट के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: IPL 2020: नटराजन के दे दनादन यॉर्करों ने खींचा सहवाग और ब्रेटली का ध्यान, तारीफ में कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+