IPL 2020: नटराजन के दे दनादन यॉर्करों ने खींचा सहवाग और ब्रेटली का ध्यान, तारीफ में कही ये बात

IPL 2020: टी नजराजन की यॉर्करों पर क्या बोले सहवाह और ब्रेटली ने खींचा वीरेंद्र सहवाग का ध्यान, तारीफ में कही ये बात

नई दिल्ली। आईपीएल के मौजूदा सीजन में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में गेंदबाज टी नटराजन ने सबका ध्यान खींचा है। आखिरी ओवरम में सभी गेंद यॉर्कर करके सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन ने पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और ब्रेटली को भी प्रभावित किया है। नटराजन की तारीफ करते हुए सहवाग ने कहा है कि नटराजन का खेल देखकर वो बहुत खुश हैं।

नटराजन ने शानदार यॉर्कर गेंदे डालीं

नटराजन ने शानदार यॉर्कर गेंदे डालीं

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि गेम के आखिर में जिस तरह की यॉर्कर नटराजन ने डालीं, वो शानदार हैं। वही राशिद भी अच्छा खेले। अब हर टीम के खाते में प्वॉइंट्स हैं। दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल ब्रेटली ने लिखा- आपने दिखाया कि किस तरह आप पारी के अंत में गेंदबाजी करते हैं। जबर्दस्त नटराजन!

दिल्ली के खिलाफ मैच में छोड़ी छाप

दिल्ली के खिलाफ मैच में छोड़ी छाप

टी नटराजन ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स की जीत में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई। नटराजन ने आखिरी ओवर की सभी 6 गेंद यॉर्कर लैंथ पर डाल कर सभी को प्रभावित किया। उन्होंने चार ओवर में 21 रन दिए और मार्कस स्टोइनिस का विकेट भी लिया। जिसने हैदराबाद की जीत का रास्ता साफ किया। बड़े-बड़े क्रिकेटर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 2017 में आए आईपीएल में

2017 में आए आईपीएल में

नटराजन को पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने 2017 में तीन करोड़ में खरीदा था। 2018 में सनराइजर्स ने चुना था लेकिन उन्हें इस सत्र में जाकर अपना पहला मैच खेलने का मिला। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स की जीत में उन्होंने अपनी भूमिका निभायी। उन्होंने 14वें और 18वें ओवर में भी कई यार्कर करके बल्लेबाजों को परेशानी में रखा। नटराजन ने तमिलनाडु के सलेम जिला स्थित अपने गांव चिन्नापामपट्टी में अकादमी से क्रिकेट शुरू की। 2015-16 में तमिलनाडु के लिए रणजी खेलने का मौका मिलाा तो उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+