Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tejasvi Surya: इस सुंदरी से शादी करने जा रहे हैं बीजेपी के फायरब्रांड नेता तेजस्वी? कौन हैं ये सुंदर बाला?

Tejasvi Surya Getting Married? बीजेपी के लोकप्रिय सांसद और देश के 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' में से एक तेजस्वी सूर्या के बारे में कहा जा रहा है कि वो इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा के सांसद के घर जल्द ही शहनाई बजने जा रही है।

हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक तेजस्वी के घर पर इस वक्त जोर-शोर से कल्याणम यानी कि विवाह की तैयारियां हो रही हैं। आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर वो कन्या कौन है, जो कि भाजपा एमपी की पत्नी बनने जा रही हैं।

Tejasvi Surya

तो आपको बता दें कि चर्चा है कि तेजस्वी चेन्नई की मशहूर गायिका और भरतनाट्यम कलाकार शिवश्री स्कंदप्रसाद से शादी करने जा रहे हैं। लोगों ने तो सोशल मीडिया पर अभी से ही दोनों को परफेक्ट कपल बता दिया है। कहा जा रहा है कि तेजस्वी और शिवश्री मार्च 2025 को बेंगलुरु में विवाह बंधन में बंधेंगे।

कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद?( Shivasree Skanda Prasad)

  • शिवश्री स्कंद प्रसाद साउथ क्लासिकल संगीत की दुनिया का बड़ा नाम हैं। वो एक कर्नाटक संगीत गायिका और कुशल भरतनाट्यम कलाकार हैं।
  • यही नहीं वो बहुत ज्यादा पढ़ी-लिखी भी हैं, उन्होंने बायोइंजीनियरिंग में बी.टेक किया है और इसके बाद उन्होंने चेन्नई विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम में एम.ए. और चेन्नई संस्कृत कॉलेज से संस्कृत में परास्नातक किया है।

सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय

  • शिवश्री सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।
  • संगीत के अलावा वो साइक्लिंग और ट्रैकिंग को पसंद करती हैं।
  • वो "पोन्नियिन सेलवन - भाग 2" के कन्नड़ संस्करण में अपनी सुरमयी आवाज भी दे चुकी हैं।
  • उनके YouTube चैनल पर 2 लाख से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं।

तेजस्वी सूर्या युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं

16 नवंबर 1990 को कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में जन्मे तेजस्वी सूर्या भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। भाजपा के युवा प्रखर नेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका पूरा नाम लक्ष्मी तेजस्वी सूर्या है। उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी और मां एक शिक्षिका रह चुकी हैं, तेजस्वी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेंगलुरु से की और बाद में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी की।

राजनीतिक यात्रा ( Tejasvi Surya)

  • तेजस्वी सूर्या ने अपनी राजनीतिक यात्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू की थी।
  • साल 2019 के लोकसभा चुनाव में, भाजपा ने उन्हें बेंगलुरु दक्षिण संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था और वो यहां से भारी जीत के साथ संसद पहुंचे।
  • वो देश के सबसे युवा सांसदों में से एक हैं और उनकी गिनती देश के 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स' में होती है।
  • साल 2020 में उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
  • तेजस्वी सूर्या अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कई बार उनके बयानों को लेकर विवाद भी हुआ है।
  • तेजस्वी सूर्या किताबें पढ़ने, लेखन और योग का शौक है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+