Tejasvi Surya's Marriage Date: इस तारीख को शिवश्री संग सात फेरे लेंगे तेजस्वी? सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म

Tejasvi Surya's Marriage Date (तेजस्वी सूर्या की शादी!) : दक्षिण बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के ये तेज-तर्रार नेता तेजस्वी सूर्या चेन्नई निवासी और भरतनाट्यम नृत्यांगना शिवश्री स्कंदप्रसाद के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

दोनों लोग 5 और 6 मार्च को बेंगलुरु में सात फेरे लेंगे, दोनों के परिवार वालों ने मिलकर ये रिश्ता तय किया है।हालांकि इस बारे में कोई अधिकारिक ऐलान तो हुआ नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा जा है कि शादी की डेट फिक्स हो गई है और दोनों की फैमिली शादी की तैयारियों में जुट गई है।

Tejasvi Surya

आपको बता दें कि हाल ही में गोवा में आयरनमैन मैराथन के दौरान शिवश्री को तेजस्वी के साथ देखा गया था, जिससे उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं।

शिवश्री स्कंदप्रसाद कौन हैं?(who is Sivasri Skandaprasad)

शिवश्री स्कंदप्रसाद कर्नाटक संगीत की गायिका होने के साथ-साथ भरतनाट्यम की कुशल नृत्यांगना भी हैं।उन्होंने सास्त्र विश्वविद्यालय से बायोइंजीनियरिंग में स्नातक, चेन्नई विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम में परास्नातक, और चेन्नई संस्कृत कॉलेज से संस्कृत में एमए किया है, यानी कि ये कला के साथ-साथ विज्ञान की भी अच्छी समझ रखती हैं।

कन्नड़ भक्ति गीत गाकर जीता था लोगों का दिल

उनके यूट्यूब चैनल पर दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, वो 'पोन्नियिन सेलवन- भाग 2' के कन्नड़ संस्करण में गीत भी गा चुकी हैं। अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान कन्नड़ भक्ति गीत "पूजिसलेंडे होवुगल तांडे" गाकर शिवश्री राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हो गई थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी शिवश्री की तारीफ(Sivasri Skandaprasad)

भगवान राम को समर्पित इस प्रदर्शन ने देश भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था, यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की थी। उन्होंने उनका गीत ट्वीट करके कहा था- 'शिवश्री स्कंदप्रसाद द्वारा कन्नड़ में प्रस्तुत यह भजन प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति भावना को खूबसूरती से दर्शाता है। इस तरह के प्रयास हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में बहुत मददगार साबित होते हैं।' #श्रीरामभजन

राजनीति के अलावा पढ़ने, लेखन और योग में रखते हैं रुचि

तो वहीं तेज-तर्रार छवि वाले तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं, वे भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। तेजस्वी सूर्या अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रहते हैं। वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी रुचि किताबें पढ़ने, लेखन और योग में हैं। फिलहाल उनकी शादी की तो चर्चा जोर-शोर से हैं, देखते हैं वो इस बारे में कब लोगों को जवाब देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+