इलाज के बाद काम में जुटे इरफान खान, इस फिल्म के जरिए कर सकते हैं परदे पर वापसी
मुंबई। जाने माने बॉलीवुड एक्टर इरफान खान को गुरुवार को फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश विजन के दफ्तर के बाहर देखा गया। वे कैसुअसल कपड़ों में गाड़ी में थे लेकिन उन्होंने स्कॉर्फ से अपना चेहरा ढंका हुआ था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे फिल्म हिंदी मीडियम से सीक्वल के लिए तैयार हैं। बता दें कि इरफान पिछले कुछ समय से विदेश में अपना इलाज करा रहे थे। उन्हें एक विशेष प्रकार के कैंसर ने घेर लिया था।

बीते साल इरफान की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनकेफैंस को उनकी सेहत की चिंता सता रही थी। लेकिन कुछ समय पहले इरफान को मुंबई इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि वे लोगों और मीडिया के कैमरे से नजर बचाते नजर आए। लेकिन पपराजी ने उनकी तस्वीर लेने की कोशिश की तो फोटो में उनका चेहरा नहीं आ सका क्योंकि उन्होंने वहां भी चेहरे को स्कॉर्फ ढंका हुआ था।
बता दें कि साल 2018 में फिल्म कारवां में नजर आ चुके 52 साल के इरफान बीते 10 महीनों से लंदन में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमारी का इलाज करा रहे थे। हालांकि वे बीच में दिवाली के समय 5 दिनों के लिए भारत आए थे और फिर चले गए थे। लेकिन अब मालूम होता है कि उनका इलाज हो चुका है और वे हमेशा के लिए भारत आ चुके हैं और दोबारा जल्द फिल्मों में नजर आएंगे।
यह भी पढें- लंदन में लंबे इलाज के बाद भारत लौटे इरफान खान, सामने आई तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications