लंदन में लंबे इलाज के बाद भारत लौटे इरफान खान, सामने आई तस्वीर
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर इरफान खान को लेकर पिछले दिनों एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित होने और इलाज के लिए देश के बाहर रहने की खबरें आ रही थीं। इरफान के फैंस को उनकी सेहत की चिंता सता रही थी। लेकिन शुक्रवार को इरफान को मुंबई इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि वे लोगों और मीडिया के कैमरे से नजर बचाते नजर आए। लेकिन पपराजी ने उनकी तस्वीर लेने की कोशिश की तो फोटो में उनका चेहरा नहीं आ सका क्योंकि चेहरे को ढंका हुआ था।

पिंक और व्हाइट शर्ट और आर्मी पैंट में इरफान ने कैमरे को देखते ही अपनी मुंह ढंक लिया। उन्होंने सिर पर हैट लगाई हुई थी। हालांकि इरफान की चाल से साफ मालूम हो रहा था कि उनकी तबियत में सुधार हुआ है और वे काफी तेजी से रिकवर भी कर रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि उनके फैंस को जल्द ही उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की खबर भी मिलेगी।
View this post on InstagramA post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
बीते 10 महीनों से लंदन में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे इरफान 52 साल के हैं। इससे पहले वे दीवाली के समय 5 दिन के लिए भारत लौटे थे। तब वे परिवार के साथ वक्त बिताकर वापस लौट गए थे। फिल्मों की बात करें तो इरफान जल्द ही अपनी फिल्म 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल 'हिंदी मीडियम 2' में नजर आ सकते हैं। फिल्म की कास्टिंग और स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है। साल 2018 में उनकी फिल्म 'कारवां' रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें- कैंसर से पूरी तरह उबर चुके हैं इरफान खान, जल्द शुरू करेंगे फिल्मों की शूटिंग
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications