IRCTC Ticket Booking: त्योहारों में घर जाने का मौका, रेलवे ने खोल दी विंडो! तत्काल टिकट की कीमत कितनी अधिक?
IRCTC Diwali-Chhath Train Ticket Booking: दिवाली-छठ का वक्त नजदीक आ रहा है। ऐसे में त्योहारों पर घर जाने की प्लानिंग में बैठे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। आज यानी 16 सितंबर 2025 से भारतीय रेलवे ने 15 नवंबर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग खोल दी है।
यानी अब जो लोग दिवाली और छठ पूजा में बिहार या पूर्वी उत्तर प्रदेश के अपने घर लौटना चाहते हैं, वे न सिर्फ आने बल्कि वापसी की टिकट भी अभी से ले सकते हैं। त्योहारों में ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रहती है, इसलिए यह मौका बेहद अहम है।

क्यों ज़रूरी है अभी टिकट बुक करना?
- अभी तक 15 नवंबर तक की यात्रा की टिकट बुक की जा सकती है।
- दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में टिकटें महीनों पहले ही फुल हो जाती हैं।
- रेलवे इस दौरान फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें भी चलाता है, लेकिन उनकी सीटें भी चंद दिनों में भर जाती हैं।
ये भी पढ़ें: IRCTC Budget Tour Package: इससे बेहतर ऑफर नहीं मिलेगा! बजट में करें शिरडी से लेकर भीमाशंकर जी के दर्शन
सामान्य टिकट बनाम तत्काल टिकट
रेलवे की सामान्य टिकट बुकिंग (स्लीपर, 3AC, 2AC और 1AC) यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले खुल जाती है। इन टिकटों पर सामान्य किराया ही देना होता है। वहीं, तत्काल टिकट की बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले शुरू होती है। इसकी कीमत सामान्य टिकट से अधिक होती है और खासतौर पर AC कोच में किराया काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
उदाहरण के लिए, यदि आप 27 अक्टूबर को यात्रा करना चाहते हैं तो उसकी बुकिंग लगभग 27 अगस्त से शुरू हो चुकी है। तत्काल टिकट की बुकिंग यात्रा से ठीक एक दिन पहले खुलती है-AC कोच और स्लीपर के लिए अलग-अलग समय तय होता है।
कौन सा क्लास बेहतर रहेगा?
- स्लीपर क्लास (SL) : कम खर्च, लंबी दूरी के लिए लोकप्रिय।
- 3AC, 2AC, 1AC : ज्यादा आराम, लेकिन किराया अधिक।
- जनरल कोच : त्योहारों में भीड़ के कारण सफर मुश्किल हो सकता है।
- फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें : इन ट्रेनों में AC और नॉन-AC दोनों कोच रहते हैं, लेकिन सीटें जल्दी भर जाती हैं।
बिहार और ईस्ट यूपी के मुख्य शहरों के लिए ट्रेनें
त्योहारों के सीजन में रेलवे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों तक अतिरिक्त ट्रेनें और स्पेशल कोच की व्यवस्था करता है।
- बिहार : पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा जैसे शहर।
- पूर्वी यूपी : वाराणसी, गोरखपुर, फैजाबाद, बलिया, मिर्जापुर, आज़मगढ़ जैसे शहर।
दिवाली और छठ पूजा कब हैं?
- दिवाली : 21 अक्टूबर 2025
- छठ पूजा : 27 अक्टूबर 2025 (मुख्य संध्या अर्घ्य)
यानी अक्टूबर के तीसरे और चौथे हफ्ते में बिहार-यूपी जाने वाली ट्रेनों पर सबसे ज्यादा दबाव रहेगा।
टिकट बुकिंग के लिए जरूरी बातें
- जैसे ही बुकिंग विंडो खुले, तुरंत टिकट करा लें।
- IRCTC अकाउंट आधार से लिंक रखें क्योंकि 1 अक्टूबर 2025 से नियम बदलेंगे और पहले आधार-वेरीफाइड अकाउंट को प्राथमिकता मिलेगी।
- राउंड-ट्रिप टिकट भी देखें, क्योंकि रेलवे इस बार वापसी टिकट पर 20% तक छूट दे रहा है।
- तत्काल टिकट को बैकअप की तरह रखें, लेकिन ध्यान रहे कि कीमत सामान्य से ज्यादा होगी।












Click it and Unblock the Notifications