IRCTC Tour Package:बजट में करें 'लैंड ऑफ हैप्पीनेस' की सैर, रेलवे का बेहतरीन ऑफर, आज ही बुक करें भूटान की टिकट
IRCTC Budget Bhutan Tour Package 2025: अगर आप अपनी छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो भूटान आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। "लैंड ऑफ हैप्पीनेस" के नाम से मशहूर यह देश प्राकृतिक नजारों, बौद्ध संस्कृति और साफ वातावरण के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। अब आपके पास मौका है कि आप बेहद आसान और ऑल-इंक्लूसिव पैकेज के जरिए इस अद्भुत जगह की सैर करें।
लखनऊ और कोलकाता से शुरू होने वाला यह पैकेज आपको 5 रात और 6 दिन तक पारो, थिम्फू और पुनाखा की मनमोहक सुंदरता का अनुभव कराएगा। खास बात यह है कि इसमें फ्लाइट, होटल, खाना, साइटसीइंग और गाइड सबकुछ शामिल है।

कब और कितने दिन का होगा सफर
यह टूर 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 5 नवंबर 2025 तक चलेगा। कुल 5 रात और 6 दिन तक यात्रियों को भूटान की खूबसूरती का अनुभव मिलेगा।
किन जगहों की सैर होगी
यात्रियों को इस पैकेज में भूटान के तीन बड़े शहरों की सैर कराई जाएगी -
- पारो
- थिम्फू
- पुनाखा
इन शहरों में प्राकृतिक नजारे, ऐतिहासिक स्थल और धार्मिक महत्व के स्थान शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: IRCTC Parcel Booking: भारतीय रेलवे ने बदल दिया पार्सल बुकिंग के नियम, पहले और अब के रूल्स में है कितना अंतर?
पैकेज में क्या-क्या शामिल
- इंडिगो और द्रुक एयर से रिटर्न फ्लाइट
- 3 स्टार होटल में 5 रात का ठहराव
- रोजाना नाश्ता, लंच और डिनर
- एसी बस से सफर और सभी दर्शनीय स्थलों की यात्रा
- एंट्री टिकट, एसडीएफ चार्ज और ट्रैवल इंश्योरेंस
- हिंदी/अंग्रेजी बोलने वाले गाइड की सुविधा
पैकेज की कीमत
- ट्रिपल शेयरिंग पर प्रति व्यक्ति: ₹85,000
- डबल शेयरिंग पर प्रति व्यक्ति: ₹85,300
- सिंगल शेयरिंग पर प्रति व्यक्ति: ₹95,600
टैक्स और नियम
पैकेज में सभी तरह के टैक्स और 5% टीसीएस शामिल हैं। यात्रियों को एक घोषणा पत्र देना होगा कि उनकी विदेश यात्राओं का कुल खर्च 7 लाख रुपये से अधिक नहीं है। यदि खर्च इससे ज्यादा होता है तो 20% टीसीएस लगेगा।
क्यों खास है यह टूर
भूटान अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, साफ हवा और शांत माहौल के लिए मशहूर है। यहां बौद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इस पैकेज में फ्लाइट से लेकर होटल और गाइड तक सभी सुविधाएं शामिल हैं, इसलिए यात्री बिना किसी चिंता के अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IRCTC Budget Tour Package: 18 हजार से कम में करें अयोध्या से शिमला तक की सैर! IRCTC लेकर आया है जबरदस्त पैकेज












Click it and Unblock the Notifications