IRCTC Budget Tour Package: इससे बेहतर ऑफर नहीं मिलेगा! बजट में करें शिरडी से लेकर भीमाशंकर जी के दर्शन
IRCTC Budget Tour Package: धार्मिक यात्राओं के शौकीनों के लिए इस साल के अंत में एक सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। ज्योतिर्लिंग के दर्शन और शिरडी यात्रा को एक साथ जोड़कर लखनऊ से एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। यह पैकेज न सिर्फ आध्यात्मिक महत्व रखता है बल्कि इसमें यात्रियों को महाराष्ट्र के कई प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की झलक भी मिलेगी।
कुल पांच रात और छह दिन की इस यात्रा में श्रद्धालु नासिक, शिरडी, शनि शिंगणापुर, औरंगाबाद और भीमाशंकर जैसे प्रमुख स्थानों पर दर्शन कर पाएंगे। त्योहारों के समय में यह यात्रा भक्तों के लिए खास अनुभव साबित हो सकती है। यह पैकेज खासतौर पर त्योहारों के बीच भक्तों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

पांच रात और छह दिन का टूर
यह यात्रा 31 अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक होगी। कुल 5 रात और 6 दिन के इस पैकेज में नासिक, शिरडी, शनि शिंगणापुर और औरंगाबाद जैसे पवित्र स्थानों को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: IRCTC Tour Package:बजट में करें 'लैंड ऑफ हैप्पीनेस' की सैर, रेलवे का बेहतरीन ऑफर, आज ही बुक करें भूटान की टिकट
यात्रा में कौन-कौन से स्थान शामिल?
- नासिक में पंचवटी के पांच वट वृक्ष और सीता गुफा मंदिर
- शिरडी और शनि शिंगणापुर दर्शन
- औरंगाबाद का प्रसिद्ध घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और ऐतिहासिक एलोरा गुफाएं
- नासिक का त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
- भीमाशंकर मंदिर दर्शन
हवाई यात्रा और आरामदायक ठहरने की व्यवस्था
यात्रा लखनऊ से फ्लाइट द्वारा होगी और वापसी भी फ्लाइट से ही कराई जाएगी। यात्रियों को 3-स्टार होटलों में ठहराया जाएगा। पैकेज में 5 नाश्ते और 5 डिनर शामिल हैं।
पैकेज की कीमत
इस यात्रा की कीमत प्रति व्यक्ति ₹41,000 रखी गई है, जो डबल ऑक्यूपेंसी (दो लोगों के साथ रहने) पर लागू होगी।
बीमा और अन्य सुविधाएं
यात्रा के दौरान यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। साथ ही सभी स्थानों की सैर एसी वाहन से कराई जाएगी। यह पैकेज एलटीसी अप्रूव्ड भी है, यानी सरकारी कर्मचारी भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IRCTC Diwali-Chhath Train Booking: छठ-दिवाली पर मिलेगी कन्फर्म सीट! अभी कर लें आने-जाने के टिकट बुक












Click it and Unblock the Notifications