'मेरे घरवालों को बचा लीजिए PM मोदी', कौन है मुरादाबाद की फाइजा, जिसने लगाई मदद की गुहार?

Iran-Israel Conflict: ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध की आंच भारत तक पहुंच रही है। मुरादाबाद में रह रहीं ईरानी मूल की फाइजा इन दिनों बेहद तनाव में हैं। उनके मां-बाप, भाई-बहन और रिश्तेदार ईरान के हम्दान इलाके में रहते हैं, जहां हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

फाइजा का कहना है कि पिछले कई दिनों से उनका अपनों से कोई ठीक से संपर्क नहीं हो पाया है। जब भी कॉल मिलती है तो आवाज नहीं आती, बस डर और बेचैनी की झलक दिखाई देती है। इसी डर और चिंता के बीच अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक खास अपील की है।

Iran-Israel Conflict

प्रधानमंत्री मोदी से लगाई गुहार

फाइजा चाहती हैं कि मोदी इस युद्ध को रोकने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत की पहल करें, ताकि आम लोगों की जान बच सके और उनके जैसे लोगों को अपनों से जुड़ने की उम्मीद मिल सके। फाइजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे इस युद्ध को रोकने के लिए पहल करें। उनका कहना है कि मोदी जैसे प्रभावशाली नेता अगर दोनों देशों के बीच बातचीत कराएं तो शांति की राह निकल सकती है और मासूमों की जान बचाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Israel Iran war: इजराइल की ढाल बना America! जानिए कैसे कर रहा है सीक्रेट मदद

एक साल पहले हुई थी शादी, अब भारत में रह रहीं

फाइजा ने एक साल पहले मुरादाबाद के दिवाकर से शादी की थी। दिवाकर एक यूट्यूबर हैं और मुरादाबाद में अपना कैफे चलाते हैं। शादी के बाद से फाइजा भारत में रह रही हैं, लेकिन इस समय उनका दिल अपने वतन में फंसे परिजनों के लिए बेहद बेचैन है।

परिवार की हालत जानने को बेचैन

फाइजा ने बताया कि उनका पूरा परिवार हम्दान इलाके में रहता है, जहां हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आम लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी लोगों को तोड़ देता है। हालात ऐसे हैं कि वो ईरान जाकर अपने परिवार से नहीं मिल सकतीं।

वीडियो कॉल से भी नहीं मिल सका सुकून

जब मीडिया से बातचीत हो रही थी, तभी उनके पति दिवाकर के मोबाइल पर ईरान से एक दोस्त की वीडियो कॉल आई। हालांकि, नेटवर्क की खराबी के कारण बात नहीं हो पाई। लेकिन वीडियो में भी चिंता और डर साफ झलक रहा था।

मोदी से खास लगाव, परिवार के साथ मनाया था जन्मदिन

फाइजा प्रधानमंत्री मोदी से खासा प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल मोदी का जन्मदिन उनके परिवार ने ईरान में मनाया था। उन्हें भरोसा है कि मोदी अगर पहल करें तो इस युद्ध को रोका जा सकता है।

फाइजा की भारत सरकार से अपील

फाइजा ने भारत सरकार से अपील की है कि इंसानियत के नाते वह इस युद्ध को रोकने की कोशिश करे। उनका कहना है कि वे रोजाना अपने परिजनों की सलामती के लिए दुआ कर रही हैं और उम्मीद है कि जल्द हालात सामान्य होंगे।
ये भी पढ़ें: Indian Students in Iran: ईरान क्यों जाते हैं भारतीय छात्र, इजराइल हमलों के बीच वापसी यूक्रेन जैसी क्यों नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+