Israel Iran war: इजराइल की ढाल बना America! जानिए कैसे कर रहा है सीक्रेट मदद
Israel Iran war: मिडिल ईस्ट में मिसाइलों और ड्रोन के उड़ने की आवाज़ तो हर तरफ सुनाई दे रही है, लेकिन एक ताकत है जो चुपचाप पीछे से काम कर रही है वो है अमेरिकी सेना, जो इज़राइल को ईरान के हमलों से बचाने में बड़ी मदद कर रही है। जब इज़राइल ने ईरान की सेंसिटिव सैन्य और परमाणु जगहों पर हमला किया, तो ईरान ने भी ज़ोरदार जवाब दिया, सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन इज़राइल की तरफ दागे। लेकिन ये बात शायद ही किसी को पता हो कि इज़राइल ने ये लड़ाई अकेले नहीं लड़ी; अमेरिका भी इसमें था-बस अपनी अलग तरीके से।
अमेरिकी नौसेना के जहाज गिरा रहे हैं ईरानी मिसाइलें
अमेरिकी युद्धपोत, खासकर अर्ले बर्क-क्लास डेस्ट्रॉयर, मेडिटरेनियन सागर में तैनात हैं और इज़राइल के काफी पास हैं। इन जहाजों में SM-3 जैसी नई तकनीक वाली मिसाइलें लगी होती हैं, जो दुश्मन की मिसाइलों को धरती से ऊपर, यहां तक कि अंतरिक्ष में भी मार गिरा सकती हैं। मतलब ये कि ईरान से दागी गई मिसाइलें इज़राइल तक पहुंचने से पहले ही बहुत दूर रोक दी जाती हैं।

ये भी पढ़ें Israel Iran War में मदद का दावा करने वाले पाकिस्तान की हवा टाइट, अब अपने देश की सुरक्षा का सताने लगा डर
हर तरह से इजराइल का मदद कर रहा है अमेरिका
अमेरिका राडार कवरेज और सैटेलाइट ट्रैकिंग भी प्रदान करता है, जिससे इज़राइल को मिसाइल लॉन्च का पता जल्दी चल जाता है। यह जल्दी चेतावनी इज़राइल की रक्षा प्रणालियों को जवाब देने के लिए जरूरी समय देती है। अमेरिका ने THAAD जैसे शक्तिशाली सिस्टम इज़राइल भेजे हैं। ये उच्च ऊंचाई पर मिसाइलें गिराने के लिए बनाए गए हैं और इज़राइल के पहले से मौजूद रक्षा जैसे आयरन डोम, डेविड्स स्लिंग और ऐरो को एक नई सुरक्षा परत देते हैं।
दोनों देशों की फौज मिलकर काम कर रही है
अमेरिकी और इज़राइली फौजें साथ मिलकर काम कर रही हैं। राडार डेटा, ट्रैकिंग सिस्टम और मिसाइल को रोकने के फैसले सीधे रियल टाइम में शेयर किए जाते हैं। हाल ही में एक अमेरिकी इंटरसेप्टर मिसाइल (SM-3) का एक हिस्सा ईरान में मिला है। इसका मतलब ये हुआ कि अमेरिकी जहाज ने अंतरिक्ष में ही एक ईरानी मिसाइल को गिरा दिया, और उसका टुकड़ा ईरान की जमीन पर गिर गया। ये तो एक छोटा सा सबूत है, लेकिन इसका मतलब बड़ा है अमेरिका सच में इज़राइल की सुरक्षा में पीछे नहीं है, भले ही ये बात ज़्यादा जोर-शोर से न बताई जाए।
ये भी पढ़ें Israel Iran War: जिस बंकर में छुपे खामेनेई उसमें क्या-क्या सुविधाएं हैं? इजरायल क्यों नहीं करेगा वहां हमला?












Click it and Unblock the Notifications