Love Story: 6 साल छोटी शाही परिवार की लड़की को दिल दे बैठा था ये IPS, दहेज में लिया कुछ ऐसा, हिल गए महाराजा!
IPS Rishiraj Singh Love Story: केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ऋषिराज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। वजह है- एक शर्मनाक स्थिति, जब उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक सहयात्री डॉक्टर महिला को यह सोचकर चश्मा लौटाया कि वह खो गया है। सिंह पर कुछ समय के लिए चश्मा चोरी का आरोप भी लगा। हालांकि, आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि ऋषिराज ने सामान सुरक्षित लौटाया था। यह वही IPS हैं, जो ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मशहूर हैं, बल्कि उनकी प्रेम कहानी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है।
1985 बैच के इस आईपीएस अधिकारी ने जयपुर के शाही परिवार की बेटी दुर्गेश्वरी से शादी की, जो उनसे 6 साल छोटी थीं। इस अनोखी प्रेम कहानी में दहेज में ऐसी चीज डिमांड की, जिसे सुनकर जयपुर के महाराजा भी हैरान कर दिया था। आइए जानते हैं अजब प्रेम की गजब कहानी...

IPS Rishiraj Singh Wife: पहली मुलाकात- सुबह 6 बजे की रोमांचक शुरुआत
फरवरी 1987 की एक सुबह, जयपुर में दुर्गेश्वरी को उनकी मां ने जगाया और बताया कि एक लड़का उनसे मिलने आया है। सुबह 6 बजे की इस मुलाकात से दुर्गा चौंक गईं। तैयार होने के बाद सुबह 8 बजे जब दुर्गा और ऋषिराज की मुलाकात हुई, तो दोनों की पहली छाप एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थी। दुर्गा को ऋषिराज बेहद सख्त लगे, जबकि वह खुद काफी हंसमुख थीं।

ऋषिराज ने पहली मुलाकात में ही स्पष्ट कर दिया कि वह जयपुर के शाही परिवार की रीति-रिवाजों से बंधे नहीं हैं। उन्होंने दुर्गा से कहा, 'मैं एक साधारण घर में रहता हूं। क्या तुम मेरे साथ ऐसा जीवन जी सकती हो?' दुर्गा को इस स्पष्टवादिता पर कोई शक नहीं था। उन्होंने तुरंत हां कर दी। जब दुर्गा की मां ने सुझाव दिया कि ऋषिराज अपने पिता से सलाह ले सकते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, 'शादी मैं कर रहा हूं, मेरे पिता नहीं।' और जब दहेज की बात आई, तो ऋषिराज ने सिर्फ 1 रुपये के नोट की मांग की, जो आज भी उनके पास संभालकर रखा है।
IPS Rishiraj Singh Marriage-Honeymoon : राजपूती ठाठ और केरल की हरियाली
1 नवंबर 1987 को केरल दिवस के दिन जयपुर में दोनों की शादी धूमधाम से हुई। राजपूती परंपरा के अनुसार, ऋषिराज गुलाबी पगड़ी पहनकर सफेद घोड़े पर सवार होकर समारोह स्थल पहुंचे। उनका स्वागत दुल्हन दुर्गा के पिता और जयपुर के महाराजा, कर्नल भवानी सिंह ने किया। हनीमून के लिए यह जोड़ा केरल के खूबसूरत कोवलम बीच गया। दुर्गा को वहां की हरियाली और समुद्र का नजारा पहली बार देखने का अनुभव आज भी याद है। वह कहती हैं, 'ऋषिराज हमेशा मुझसे पांच कदम आगे चलते थे, और मैं उनके साथ कदम मिलाने के लिए दौड़ती थी। आज भी दौड़ती हूं।'
ऋषिराज की ईमानदारी: 50 करोड़ की रिश्वत ठुकराई
ऋषिराज सिंह की ईमानदारी की मिसालें कई हैं। जब वह सीबीआई में संयुक्त निदेशक के रूप में मुंबई के आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले की जांच कर रहे थे, तब कुछ लोगों ने दुर्गा के पास 50 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की। लेकिन, ऋषिराज ने इसे साफ ठुकरा दिया। दुर्गा कहती हैं, 'ऋषिराज जैसे लोग ही नियमों का पालन करते हैं। उनकी ईमानदारी उनकी दादी से मिली, जो उन्हें राणा प्रताप की वीरगाथाएं सुनाया करती थीं।'

Kerala Ex-DGP Rishiraj Singh Embarrassment Train Story: चश्मा चोरी का वायरल वाकया
हाल ही में, ऋषिराज सिंह उस समय चर्चा में आए जब उन पर ट्रेन में एक सहयात्री का चश्मा चुराने का इल्जाम लगा। दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान उन्होंने एक डॉक्टर का छूटा हुआ चश्मा और किताब देखा। यह सोचकर कि वह भूल गई हैं, ऋषिराज ने सामान लौटाने की कोशिश की, लेकिन गलतफहमी के चलते कुछ मीडिया ने इसे चोरी का मामला बना दिया। बाद में आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि ऋषिराज ने सामान सुरक्षित लौटाया था।

IPS Rishiraj Singh Kids: परिवार और केरल से लगाव
ऋषिराज का परिवार उनकी ताकत है। उनकी पत्नी दुर्गा उर्फ दुर्गेश्वरी, बेटा चक्रसाल (कनाडा में एनिमेटर), और बेटी यशोधरा (जयपुर में मनोवैज्ञानिक) के साथ उनका गहरा रिश्ता है। दुर्गा कहती हैं, 'केरल की हरियाली और लोगों का प्यार हमें बहुत पसंद है। लोग सही और गलत की पहचान करते हैं।'
Who Is Rishiraj Singh: कौनै है ऋषिराज?
1985 बैच के केरल कैडर के इस आईपीएस ने विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में डीआईजी के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। केरल में परिवहन आयुक्त के रूप में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सराहनीय प्रयास किए, जिसके लिए अभिनेता मोहनलाल ने उनकी तारीफ की।

पत्नी दुर्गा कहती हैं, 'ऋषिराज एक ईमानदार और समर्पित इंसान हैं। मैं उनसे सात जन्मों तक शादी करना चाहूंगी।' हालांकि, वह यह भी मानती हैं कि ऋषिराज की ड्यूटी उनके जीवन का जुनून है, जिसके चलते वह परिवार को कम समय दे पाते हैं। फिर भी, उनके बच्चे आज उनके सबसे करीबी दोस्त हैं।
ऋषिराज सिंह की प्रेम कहानी और उनकी ईमानदारी की मिसालें आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। एक साधारण जीवन जीने की उनकी चाहत और दहेज में 1 रुपये की मांग ने न केवल जयपुर के शाही परिवार को चौंकाया, बल्कि समाज के सामने एक अनोखा उदाहरण भी पेश किया।
ये भी पढ़ें- Love Story: इंजीनियरिंग करते-करते दे बैठे इस हरियाणवी को दिल, फिर पत्नी के चक्कर में बने IAS! दिलचस्प है कहानी
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications