Love Story: इंजीनियरिंग करते-करते दे बैठे इस हरियाणवी को दिल, फिर पत्नी के चक्कर में बने IAS! दिलचस्प है कहानी
Kannan Gopinathan Love Story: पूर्व IAS कन्नन गोपीनाथन (44) ने सोमवार (13 अक्टूबर 2025) को कांग्रेस जॉइन की है, वो भी अनुच्छेद 370 के विरोध में इस्तीफे के 6 साल बाद। केरल के कोट्टायम के साधारण परिवार से निकले गोपीनाथन की कहानी संघर्ष और साहस की है, लेकिन उनके दिल को जीतने वाली हरियाणवी पत्नी हिमानी पाठक का रोल भी कम नहीं।
इंजीनियरिंग के दिनों में NGO में मिले, हिमानी के सपोर्ट से UPSC क्रैक किया। आइए, जानते हैं उनकी दिलचस्प लव स्टोरी....

Kannan Gopinathan Himani Pathak Love Story: कहां-कैसे हार बैठे उत्तर भारतीय हिमानी पर दिल?
कन्नन गोपीनाथन (जन्म: 1980 के दशक, कोट्टायम) ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की, स्वर्ण पदक जीता। फ्रीस्केल सेमीकंडक्टर में VLSI डिजाइनर। नोएडा में NGO शुरू किया - सड़क पर सामान बेचने वाले बच्चों को पढ़ाने का। हिमानी पाठक (सॉफ्टवेयर इंजीनियर, हरियाणा मूल) वॉलंटियर बनीं। कन्नन के मुताबिक- 'हम NGO में मिले। सड़क के बच्चों को 500-500 रुपये देते, लेकिन समस्या - बच्चे रोज एक जगह नहीं आते। हिमानी ने कहा, सिस्टम में घुसो, बदलाव लाओ।'

Kannan Gopinathan IAS Story: UPSC का टर्निंग पॉइंट- पत्नी के सपोर्ट से रैंक 59
इस बीच दोनों की शादी हो चुकी थी। फिर, दोनों ने सिस्टम में आने का फैसला किया। हिमानी ने UPSC की तैयारी की, कन्नन ने साथ दिया। हिमानी की कोचिंग में कन्नन साथ जाने लगे। परीक्षा में कन्नन के अच्छे अंक आए, लेकिन उस बार रैंक नहीं आई। फिर, हिमानी ने कन्नन से कहा-'तुम छोड़ो नौकरी, तैयारी करो। मैं कमाऊंगी।' कन्नन ने फ्रीस्केल छोड़ा। पहली बार रैंक न आई, लेकिन हिमानी का हौसला बरकरार। कन्नन ने 2012 में UPSC परीक्षा में 59वीं रैंक हासिल की थी।

कन्नन का RSS बैकग्राउंड ?
कन्नन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं केरल के एक साधारण परिवार से हूं। मेरे पिता सरकारी नौकरी में थे और आज भी देश में कहीं भी हमारा अपना घर नहीं है। बचपन में, इंजीनियरिंग के दिनों तक हम आरएसएस और शाखाओं का हिस्सा हुआ करते थे।

शादी और परिवार: एक बेटा, सादगी भरा जीवन
शादी नोएडा में NGO के दौरान हुई। हिमानी IT प्रोफेशनल हैं। 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कश्मीर में इंटरनेट, संचार बंद। कन्नन ने विरोध में इस्तीफा दिया। हिमानी ने सपोर्ट किया। सरकार ने 2020 में ड्यूटी जॉइन करने को कहा, कन्नक ने मना कर दिया। इस्तीफे के बाद कन्नन ने अपनी एक वेबसाइट शुरू की। दंपति का एक बेटा है। कन्नन बताते हैं कि किराए का फ्लैट, स्कूल, वाई-फाई, रिचार्ज - जरूरतें सीमित हैं।

ये भी पढ़ें- Kannan Gopinathan: कौन हैं पूर्व IAS कन्नन? अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर इस्तीफा दिया, अब थामा कांग्रेस का हाथ












Click it and Unblock the Notifications