IPL भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रहे अधिकारी का दावा, राज कुंद्रा के थे बुकी से संबंध

नई दिल्ली। आईपीएल भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी का दावा है कि राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक राज कुंद्रा का बुकी से संबंध था। राज कुंद्रा हालांकि बार-बार इनकार करते रहे कि उनका किसी बुकी से कोई संबंध नहीं था। अधिकारी ने बताया कि जब कुंद्रा को उस गिफ्ट की याद दिलाई गई जो उनको एक बुकी ने दिया था, तब वो हैरान रह गए थे। बता दें कि आईपीएल भ्रष्टाचार मामले में सीएसके और राजस्थान रॉयल्स पर दो सालों का प्रतिबंध भी लगाया गया था।

ये भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा ने मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में बुलंद किया AAP का नारा, दिलीप पांडेय के समर्थन में उतरे

आईपीएल भ्रष्टाचार मामले में नया मोड़

आईपीएल भ्रष्टाचार मामले में नया मोड़

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, आईपीएल भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रहे बीबी मिश्रा ने बताया कि जब राज कुंद्रा से पूछताछ की गई, शुरू में तो उन्होंने कुछ भी मानने से इनकार किया लेकिन, जब उनके सामने बुकी का बयान रखा गया, तब उन्होंने बताया कि वो एक बुकी से दो बार मिले थे और उसने एक गिफ्ट भी दिया था। हालांकि वो ये कहते रहे कि ये सब अनजाने में हुआ।

सोने की चेन और प्रसाद दिया था बुकी ने

सोने की चेन और प्रसाद दिया था बुकी ने

पूछताछ के दौरान कुंद्रा ने बताया कि वो बुकी को नहीं जानते थे, लेकिन उसका नंबर उनके मोबाइल में था। उन्होंने कहा कि वो नंबर सेव इसलिए किया था कि वो पहचान सकें कि ये एक बुकी का नंबर है और इसको अटेंड नहीं करना है। लेकिन जब पूछा गया कि अगर उसका फोन नहीं उठाना नहीं था तो उसका गिफ्ट क्यों लिया? तब कुंद्रा ने कहा कि वो नहीं जानते थे वो एक बुकी है। उसने मेरे बच्चे के लिए एक 10 ग्राम की सोने की चेन और कुछ प्रसाद दिए लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया था फिर भी वो वॉचमैन को देकर चला गया था।

कुंद्रा ने कहा 'वो नहीं जानते थे कि गिफ्ट देने वाला बुकी है'

कुंद्रा ने कहा 'वो नहीं जानते थे कि गिफ्ट देने वाला बुकी है'

राज कुंद्रा ने बताया, 'किसी के चेहरे पर तो नहीं लिखा कि वो बुकी है। पहली बार उससे एक दोस्त की पार्टी में मुलाकात हुई थी और उसने मैच का एक टिकट मांगा जोकि मेरे गार्ड ने उसे दे दिया था। उसके बाद वो प्रसाद के साथ गिफ्ट लेकर मेरे घर आया था। तब मैं कहीं जा रहा था और उससे ज्यादा बात भी नहीं की थी। मैंने उसके साथ कोई भी डील नहीं की है।

ये भी पढ़ें: लंदन में बोले राहुल गांधी-अगला चुनाव BJP-RSS बनाम विपक्ष होगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+