लंदन में बोले राहुल गांधी-अगला चुनाव BJP-RSS बनाम विपक्ष होगा

लंदन में बोले राहुल गांधी,

नई दिल्ली। जर्मनी के बाद ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स के भारतीय छात्रों को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश का अगला चुनाव बीजेपी-आरएसएस बनाम विपक्ष होगा। राहुल ने कहा कि 2019 के चुनाव बीजेपी-संघ बनाम पूरे विपक्ष की लड़ाई होगी। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनकी योजनाओं पर सवाल उठाए और कहा कि भारत में रोजगार की समस्या एक बड़ा संकट है।

 2019 elections will be fought between BJP and opposition parties: Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में हर रोज सिर्फ 450 नौकरियां दी जा रही हैं। देश में नौकरी का संकट एक बड़ी समस्या है, लेकिन मोदी सरकार इसे मामने से इंकार कर रही है। राहुल ने कहा कि भारत में सामाजिक न्याय तभी संभव हो सकता है जब यहां की लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत किया जाए। राहुल ने कहा कि भारत का विकास यहां के हर व्यक्ति के त्याग के कारण संभव हुआ है, ऐसे में किसी भी इंसान को यह नहीं लगना चाहिए कि उसकी आवाज नहीं सुनी जा रही है।

राहुल ने कहा कि मैंने खुद हिंसा झेली है, इसलिए मैं उसकी पीड़ा को समझता हूं और मैं किसी भी व्यक्ति पर हिंसा की निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि साल 2019 का लोकसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। अगला चुनाव बीजेपी-आरएसएस बनाम पूरा विपक्ष होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष की प्राथमिकता दी है। देश में किसी भी तरह के जहर को फैलने से रोका जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+