नए गाने पर डांस के साथ एक बार फिर धूम मचा रहे डांसिंग अंकल, अमिताभ बच्चन ने प्रशंसा में कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। इंटरनेट सनसनी डांसिंग अंकल उर्फ संजीव श्रीवास्तव एक नए वीडियो के साथ एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने डांस के लिए डॉन फिल्म का अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय गीत 'खाइके पान बनारसवाला' पर डांस किया है। इस वीडियो को डांसिंग अंकल ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। काले रंग की शर्ट और पैंट पहने, उन्होंने नारंगी रंग के कोट के साथ अपने लुक का भी खासा ध्यान रखा है।

ये हैं डांसिंग अंकल का नया वीडियो

डांसिंग अंकल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। सबसे अहम बात ये है कि संजीव श्रीवास्तव के इस डांस का अमिताभ बच्चन ने प्रसंशा की है। क्योंकि डांसिंग अंकल ने वीडियो को शेयर करते हुए बिग बी को टैग किया था और लिखा था सर बहुत हिम्मत करके आपके सॉन्ग पर डांस किया है, प्लीज जरूर देखिएगा। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने वीडियो को ट्वीट करते हुए शानदार बताया है।

वीडियो देखकर अमिताभ बच्चन ने प्रशंसा ने कही ये बड़ी बात

आपको बता दें कि अपने एक रिश्तेदार की शादी में डांस कर डब्बू अंकल रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए। शादी में किया गया उनका डांस काफी वायरल हुआ था। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के जबरदस्त फैन डब्बू अंकल ने उनवकी ही फिल्म के गाने 'मैं से मीना से ना साकी से' पर डांस किया था। रातों-रात पॉपुलर हुए डब्बू अंकल के डांस की तारीफ गोविंदा ने भी की थी।

गोविंदा ने की डांसिंग अंकल की प्रशंसा

गोविंदा ने की डांसिंग अंकल की प्रशंसा

इसके बाद पिछले साल डांसिंग अंकल माधुरी दीक्षित के शो डांस दीवाने में अपने पसंदीदा स्टार गोविंदा से मुलाकात की और दोनों ने अपने डांस मूव्स के जरिए स्टेज पर धूम मचा दी थी। संजीव के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, गोविंदा ने कहा, आधा दर्जन से अधिक एक्टरों ने मेरे डांस की नकल की है, लेकिन किसी ने भी ऐसा नहीं किया है। बता दें कि डब्बू अंकल एक्टिंग में अ पना हाथ आजमा रहे हैं। डब्बू अंकल ने फिल्म में डेब्यू किया है। अपनी डांसिंग से सभी को दीवाना बना देने वाले डब्बू अंकल ने हाल ही में एक शॉर्ट फिल्म में एक्टिंग की है, जिसका वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया था।

यह भी पढ़ें- फिर से छा गए डब्बू अंकल, डांस के बाद एक्टिंग में किया डेब्यू, शेयर किया VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+