फिर से छा गए डब्बू अंकल, डांस के बाद एक्टिंग में किया डेब्यू, शेयर किया VIDEO
नई दिल्ली। अपने अनोखे डांसिंग स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर छाने वाले डब्बू अंकल एक बार फिर से सूर्खियों में आ गए हैं। डांस के बाद अब डब्बू अंकल एक्टिंग में अ पना हाथ आजमा रहे हैं। डब्बू अंकल ने फिल्म में डेब्यू किया है। अपनी डांसिंग से सभी को दीवाना बना देने वाले डब्बू अंकल ने हाल ही में एक शॉर्ट फिल्म में एक्टिंग की है, जिसका वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया।

आपको बता दें कि अपने एक रिश्तेदार की शादी में डांस कर डब्बू अंकल रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए। शादी में किया गया उनका डांस काफी वायरल हुआ था। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के जबरदस्त फैन डब्बू अंकल ने उनवकी ही फिल्म के गाने 'मैं से मीना से ना साकी से' पर डांस किया था। रातों-रात पॉपुलर हुए डब्बू अंकल के डांस की तारीफ गोविंदा ने भी की ।
Finally Friends, You Can Watch My Debut Web Episode On Below Given Link
— Sanjeev Shrivastava (@DabbutheDancer) July 27, 2018
Enjoy Watching & Share with Your Friends!!!#DancingUncle #SanjeevShrivastava #DabbuUncle https://t.co/F36M4CNTv2












Click it and Unblock the Notifications