International Yoga Day: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, देशभर में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिसव
International Yoga Day 2025 LIVE: आज पूरे विश्व मेंं 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय कार्यक्रम की अगुवाई की। 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण देते हुए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकृति दे दी थी, इस प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया था जिसके बाद 2015 से हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा।

LIVE Feed
धर्मेंद्र ने कहा- हमारे देश में योग परंपरा बहुत लंबे समय से चली आ रही है
International Dayof Yoga 2025: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा, "मुझे लगता है कि इसकी शुरुआत पीएम मोदी ने की थी और विदेशों के कई लोग इसका पेटेंट कराना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसकी अनुमति नहीं दी। हमारी सभ्यता प्राचीन है और यह परंपरा बहुत लंबे समय से चली आ रही है। यह अच्छा है और योग कई बीमारियों का इलाज है... कई लोग मुझे बूढ़ा कहते हैं, लेकिन मैं अभी भी जवान हूं।"
नितिन गडकरी ने किया योग, बोले- ये हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योग दिवस पर कहा, "नियमित रूप से योगासन करना जिसका बहुत बड़ा उपयोग हमारे जीवन में होता है। हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहे इसलिए योग विज्ञान हमारे लिए बहुत उपयोगी है...आज पूरे विश्व में, अनके देशों में बड़े पमाने पर योग का प्रसार हुआ है और लोग योगासन कर रहे हैं। ये हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है...मैं सभी से अपील करूंगा कि वो अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोज नियमित रूप से योग करें ताकि उनके जीवन में स्वास्थ्य की दृष्टि से एक समाधान उनको प्राप्त होगा...मैं योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं।'
दीया कुमारी बोलीं- .योग भारत की संस्कृति की एक बड़ी पहचान है
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "हर साल योग दिवस बड़े पैमाने पर पूरी दुनिया में मनाया जाता है...योग भारत की संस्कृति की एक बड़ी पहचान थी। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से इसे एक चमक दी है यह हम सबके लिए गर्व की बात है... मैं इसके लिए प्रधानमंत्री का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं।"
'21 तारीख को ही हमने बड़ा योग किया था, वो मैराथन योग था'
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे कहते हैं, '21 तारीख को ही हमने बड़ा योग किया था, वो मैराथन योग था', उस योग की शुरुआत मुंबई से हुई और उसकी वजह से 21 जून को महाराष्ट्र में काफी बदलाव आया है, हम यहां विकास देख रहे हैं।'
गले में खास 'गमछा' लपेटे पीएम ने किया योग, जानिए खासियत
International Yoga Day 2025: योग दिवस पर फिर दिखा PM मोदी का 'गमछा' प्रेम, आखिर क्या है इसकी खासियत?
समंदर में 11 हजार नेवी के जवानों ने किया योग
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर INS (भारतीय नौसेना जहाज) पर सवार भारतीय नौसेना के जवान #InternationalDayofYoga2025 समारोह में शामिल हुए। पूर्वी नौसेना कमान के 11,000 से अधिक नौसैनिक और उनके परिवार के सदस्य प्रधानमंत्री के साथ भव्य सुबह के योग सत्र में भाग लिया। ये नौसैनिक प्रतिभागी 30 किलोमीटर लंबे आरके बीच के किनारे लगभग 10 बाड़ों में मौजूद हैं, जो ऐतिहासिक सभा का एक अभिन्न हिस्सा हैं।
बेंगलुरु दक्षिण में 2 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने किया योग
आज हमें बेंगलुरु दक्षिण में 2 हज़ार से ज़्यादा योग साधकों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का अवसर मिला। बेंगलुरु में वाणिज्य दूतावास वाले कई देशों के महावाणिज्यदूतों ने हमारे साथ भाग लिया: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या
योग सार्वभौमिक प्रकृति का है: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस
योग सार्वभौमिक प्रकृति का है। योग मन और शरीर को जोड़ता है। यह ऐसी चीज है जो पूरी मानवता से जुड़ी है। यह भारत तक ही सीमित था, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे पूरी दुनिया तक पहुंचाया: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस
योग हमारे डीएनए में है: योग गुरु बाबा रामदेव
योग हमारे डीएनए में है। यह एक जन आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री का 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का सपना, इसका आधार, इसकी नींव, योग है। मैं सभी से अपील करूंगा कि वे सिर्फ़ 21 जून को ही नहीं, बल्कि हर दिन कम से कम 10-20 मिनट योग करने का संकल्प लें। योग हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन जाना चाहिए: योग गुरु रामदेव
टोक्यो में भी योगदिवस
जापान में भारतीय दूतावास ने टोक्यो में 11वें #अंतर्राष्ट्रीययोगदिवस2025 की झलकियाँ साझा कीं। उन्होंने ट्वीट किया, "जापान के प्रधानमंत्री की पत्नी मैडम योशिको इशिबा द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विदेश मंत्री की पत्नी मैडम सातोको इवाया भी मौजूद थीं। राजदूत सिबी जॉर्ज ने दो हज़ार से ज़्यादा योग प्रेमियों की सभा को संबोधित किया
योग से जुड़े सबसे ज़रूरी सवालों के जवाब, विशेषज्ञ क्या बोले?
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर जानें योग से जुड़े सबसे ज़रूरी सवालों के जवाब, विशेषज्ञ क्या बोले?
शरीर को फिट रखने के लिए योग बहुत जरूरी: भाजपा सांसद हेमा मालिनी
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मथुरा में योग किया। उन्होंने कहा, "हर किसी को योग करना चाहिए। योग हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, और शरीर को फिट रखने के लिए यह बहुत ज़रूरी है। मैं हमेशा योग करती हूं। मेरे घुटने में थोड़ी समस्या है, और मैं कुछ आसन ठीक से नहीं कर पाती, लेकिन मैं योग करती हूं।
मोटापे से मुक्त और स्वस्थ गुजरात का संकल्प
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडनगर में योग किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोटापे से मुक्त, स्वस्थ जीवनशैली के आह्वान से प्रेरित होकर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात ने इस 11वें योग दिवस पर मोटापे से मुक्त और स्वस्थ गुजरात के लिए संकल्प लिया है।
अपने खाने में 10% तेल कम करें: Pm मोदी
बढ़ता मोटापा पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। मैंने मन की बात कार्यक्रम में इसपर विस्तार से चर्चा की थी। इसके लिए अपने खाने में 10% तेल कम करने का चैलेंज भी शुरू किया था। मैं एक बार फिर दुनियाभर के लोगों को इस चैलेंज से जुड़ने का आह्वान करता हूं: प्रधानमंत्री मोदी
योग दिवस पर 12 साल की रुत्वी ने दिखाया दम
International Yoga Day 2025: योग दिवस पर 12 साल की रुत्वी ने दिखाया दम, पहले ही बना चुकी हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
'योग ने दुनिया को जोड़ा', PM मोदी के भाषण की 10 प्रमुख बातें
International Yoga Day 2025: 'योग ने पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ा', PM मोदी के भाषण की 10 प्रमुख बातें
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications