International Yoga Day 2025: योग दिवस पर फिर दिखा PM मोदी का 'गमछा' प्रेम, आखिर क्या है इसकी खासियत?
International Yoga Day 2025: आज भारत समेत पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस खास दिन पर विशाखापटनम में योग दिवस की अगुवाई की, आज उन्होंने तीन लाख लोगों को साथ योग किया। सफेद-ब्लू ट्रैक सूट के साथ पीएम मोदी ने बड़े ही शांत मन से योग किया, इस बार भी उनके साथ उनका खास 'गमछा' नजर आया और इसलिए एक बार फिर से वो चर्चा का विषय है।
दरअसल ये कोई आम 'गमछा' नहीं बल्कि खास 'असमिया गमछा' है, जिसे कि 'गमोसा' कहा जाता है और लगातार चार सालों से पीएम मोदी इसे योग दिवस पर पहनते नजर आ रहे हैं, अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें ऐसी क्या खास बात है, जो पीएम मोदी इसे छोड़ते नहीं?

तो आपको बता दें कि ये 'गमछा' बहुत ही सॉफ्ट फैब्रिक से मिलकर बना हुआ है और इसी कारण इससे आसानी से पसीना साफ हो जाता है, ये स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता है और गर्मी की तपन को भी कम कर देता है, यही नहीं इसके धागों का रंग भी काफी मजबूत है, जो कि धोने के बाद ना तो खराब होता है और ना ही फीका पड़ता है।
खास मौकों पर 'गमोसा' संग दिखाई पड़ते हैं पीएम मोदी
इसी वजह से ये पीएम मोदी की पसंदीदा ड्रेस में शामिल हैं केवल योग दिवस पर ही नहीं बल्कि कई खास मौकों पर पीएम मोदी 'गमोसा' संग दिखाई पड़ चुके हैं।
योग का मतलब ही है जोड़ना: पीएम मोदी
उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 'आज पूरी दुनिया योग कर रही है। योग का मतलब ही है जोड़ना, और यह देखकर बहुत खुशी होती है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ दिया है।'

International Yoga Day 2025: स्वास्थ्य और संतुलन की दिशा में एक वैश्विक पहल
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान रखी थी। उन्होंने कहा था कि, 'योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अनमोल उपहार है। यह शरीर और मन, विचार और कर्म में सामंजस्य लाता है।' इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" के रूप में घोषित कर दिया।
योगा दिवस की थीम Yoga for one earth, one health"
इस साल योग दिवस की थीम Yoga for one earth, one health" यानी कि "योग से स्वस्थ जीवन, समरस समाज" , जिसका उद्देश्य न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज में शांति, सहयोग और सामंजस्य भी स्थापित करना है।
योग का महत्व (International Yoga Day 2025)
- शारीरिक लाभ: योग से शरीर मजबूत और रोग प्रतिरोधक बनता है।
- मानसिक लाभ: ध्यान और प्राणायाम से मानसिक तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है।
- आध्यात्मिक विकास: योग आत्मा और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है।
- जीवनशैली में सुधार: नियमित योग अभ्यास से अनुशासन, संयम और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।
आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में युवाओं और विद्यार्थियों के लिए योग अत्यंत उपयोगी है। योग उन्हें मानसिक रूप से स्थिर बनाता है, जिससे वे पढ़ाई और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications