International Yoga Day 2025: तनाव से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 योगासन, मन होगा शांत

International Yoga Day 2025: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन चुकी है। चाहे वह ऑफिस की जिम्मेदारियां हों या पारिवारिक दबाव, हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में मानसिक थकान और चिंता का शिकार हो रहा है।

मानसिक शांति प्रदान करता है योग
ऐसे में योग (Yoga) एक प्राकृतिक और प्रभावशाली तरीका है जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। भारत में योग का इतिहास बेहद पुराना है और अब पूरा विश्व इस पर यकीन करने लगा है।

International Yoga Day 2025

21 जून को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

यही वजह है कि हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। ये दिन योग की अहमियत को पहचानने और इसके लाभों को फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस बार भी 21 जून 2025 (शनिवार) को ये दिन जोर शोर से मनाने की तैयारी है, जिसके लिए खास थीम भी रखी गई है।

'योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ'

-इस साल यानी 2025 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ यानी एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग। इस साल की थीम ये जाहिर करती है कि हमारी सेहत और धरती की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है।

-ये भारत के उस पुराने विचार 'वसुधैव कुटुंबकम' से जुड़ी है, जिसका मतलब है- सारी दुनिया एक परिवार है। ये 11वां योग दिवस है और इसे और ज्यादा खास बनाने के लिए सरकार ने कई कार्यक्रमों की भी योजना बनाई है।

तनाव से राहत पाने के लिए करें योग

वहीं आज के समय में तनाव से राहत पाने के लिए दवाओं की बजाय योगासन एक स्थायी और प्राकृतिक उपाय है। नियमित रूप से कुछ खास योगासनों का अभ्यास करके आप मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और बेहतर जीवनशैली प्राप्त कर सकते हैं। शुरुआत में किसी योग प्रशिक्षक की सलाह लेना बेहतर रहेगा ताकि आप सही मुद्रा और तकनीक सीख सकें।

आइए आपको कुछ ऐसे योगासनों की जानकारी देते हैं जिन्हें अपनाकर आप तनाव को दूर कर सकते हैं और जीवन में सुकून महसूस कर सकते हैं।

इन 5 योगासनों की मदद से तनाव से पाएं राहत

1. बालासन (Balasana)- चाइल्ड पोज

बालासन एक सरल लेकिन गहरा प्रभाव डालने वाला योगासन है। ये शरीर को शांत करता है, नसों को आराम देता है और मस्तिष्क की थकान को दूर करता है।

कैसे करें- घुटनों के बल बैठें, धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें और माथा जमीन से लगाएं। दोनों हाथों को सामने की ओर फैलाएं या शरीर के पास रखें।

लाभ-

-तनाव और थकान को कम करता है
-रीढ़ की हड्डी को आराम देता है
-चिंता और मानसिक बेचैनी में राहत

2. शवासन (Shavasana)- कॉर्प्स पोज

शवासन को सबसे सरल लेकिन सबसे कठिन योग मुद्रा कहा जाता है क्योंकि इसमें शरीर और मस्तिष्क को पूरी तरह से शांति में रखना होता है।

कैसे करें- पीठ के बल लेटें, आंखें बंद करें, दोनों हाथ और पैर ढीले छोड़ दें। धीरे-धीरे गहरी सांस लें और छोड़ें।

लाभ-

-तनाव और चिंता से राहत
-नींद की गुणवत्ता में सुधार
-ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है

3. अधोमुख श्वानासन (Adho Mukha Svanasana)- डाउनवर्ड डॉग पोज

ये योगासन शरीर को स्ट्रेच करने के साथ-साथ मानसिक थकान को भी दूर करता है।

कैसे करें- पलथी की मुद्रा से शुरुआत कर घुटनों और हथेलियों के बल आ जाएं। अब कूल्हों को ऊपर उठाकर एक उल्टा V आकार बनाएं।

लाभ-

-दिमाग में रक्त प्रवाह बढ़ाता है
-शरीर को ऊर्जा देता है
-तनाव और अवसाद को कम करता है

4. अनुलोम-विलोम प्राणायाम

सांसों पर नियंत्रण रखने वाला ये अभ्यास मानसिक संतुलन बनाने में बेहद सहायक है।

कैसे करें- एक नथुने से सांस लें और दूसरे से छोड़ें। ये क्रिया धीरे-धीरे और संयम से करें।

लाभ-

-चिंता और स्ट्रेस में तुरंत राहत
-मन को शांत करता है
-ध्यान की क्षमता बढ़ाता है

5. सेतुबंधासन (Setu Bandhasana)- ब्रिज पोज

ये आसन विशेष रूप से रीढ़ और मस्तिष्क को शांत करता है।

कैसे करें- पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और पंजों को जमीन पर रखें। फिर कूल्हों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।

लाभ-

-तनाव और थकान को दूर करता है

-पाचन तंत्र को मजबूत करता है

-हॉर्मोनल संतुलन बनाता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+