International Yoga Day 2025: योग दिवस पर 12 साल की रुत्वी ने दिखाया दम, पहले ही बना चुकी हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
21 जून को पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मना रही है। भारत में छोटे-छोटे शहरों और गांवों से भी ऐसे बच्चे सामने आ रहे हैं जो योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना चुके हैं और दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं। कर्नाटक के हासन जिले की 12 वर्षीय रुत्वी एएम (Ruthvi AM) ऐसी ही एक योग साधिका हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है।
रुत्वी एएम ने योग दिवस से पहले ही अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। रुत्वी ने ANI से बातचीत में बताया कि, जब मैं योग करती हूं तो मुझे बहुत रिलैक्स महसूस होता है। मेरी पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है।
पहले ही बना चुकी हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
उन्होंने आगे कहा कि, मैंने एक मिनट में 10 आसन किए, जिसकी वजह से मेरा नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में आया। मैं भविष्य में एक इंटरनेशनल योग चैंपियन बनना चाहती हूं।'

रुत्वी का यह जज्बा और जुनून न सिर्फ उनके परिवार और इलाके को गर्व महसूस करा रहा है बल्कि उन बच्चों के लिए भी प्रेरणा है जो योग को अपनाकर खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना चाहते हैं।
दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापत्तनम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग ले रहे हैं। इस समारोह को दुनिया के सबसे बड़े योग समारोहों में से एक माना जा रहा है, जिसका लक्ष्य कई रिकॉर्ड स्थापित करना है, जिसमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त एक रिकॉर्ड भी शामिल है। महीनों की तैयारियों और दर्जनों बैठकों के बाद इस आयोजन के लिए योग से संबंधित हजारों कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
11वीं बार पूरा विश्व एक साथ कर रहा योग- पीएम मोदी
विशाखापट्टनम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, 'देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है।'
स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगा योग
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि इसका लक्ष्य न केवल विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाना है, बल्कि योग के प्रति राज्यव्यापी प्रतिबद्धता को प्रेरित करना है। इसके लिए, राज्य ने कक्षा 9 से अपने स्कूली पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने और इस अभ्यास के लिए समर्पित एक डीम्ड विश्वविद्यालय शुरू करने की योजना बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications