International Yoga Day के अवसर पर दिल्ली मेट्रो के समय में किया गया बदलाव, जानिए सुबह कब शुरू होगी Metro
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो 21 जून 2025, शनिवार को भारत 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने की तैयारी कर रहा है। सरकार "योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ" विषय के तहत राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो के समय में बदलाव किया है।
21 जून को मनाए जाने वाले इस विशेष दिन पर, दिल्ली मेट्रो सुबह 6 बजे की बजाय सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी। यह बदलाव दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर लागू होगा। डीएमआरसी के अनुसार, 21 जून को मेट्रो सुबह 4 बजे से शुरू होगी, ताकि योग के प्रति उत्साही लोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समय पर पहुंच सकें। हालांकि, इस दौरान दो मेट्रो के बीच का अंतराल सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर योग प्रेमियों की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 21 जून 2025 (शनिवार) को सभी शुरुआती स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू होंगी।"
डीएमआरसी के अनुसार, "सभी लाइनों पर सुबह 4 बजे से लेकर रोजाना के टाइम-टेबल के अनुसार यात्री सेवाएं शुरू होने तक, मेट्रो हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी।"
बता दें इस वर्ष योग दिवस के विशेष अवसर पर, देश की सभी पंचायतें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) को व्यापक रूप से मनाने की तैयारी कर रही हैं। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस पत्र के जवाब में है, जिसमें उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों के नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया था।












Click it and Unblock the Notifications