International Yoga Day 2025: 'योग है मानवता का विराम बटन', PM मोदी के भाषण की खास बातें

International Yoga Day 2025: आज भारत समेत पूरे विश्व में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस साल की थीम है "Yoga for one earth, one health"। आज पीएम मोदी विशाखापट्टनम में हैं।

जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया भर के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। आज पूरी दुनिया योग कर रही है। योग का मतलब ही है जोड़ना, और यह देखकर बहुत खुशी होती है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ दिया है।'

International Yoga Day 2025

आइए जानते हैं पीएम मोदी की स्पीच के मुख्य अंशो को (International Yoga Day 2025)

मैं बीते एक दशक में योग की यात्रा को जब देखता हूं, तो बहुत कुछ याद आता है. वो दिन जब संयुक्त राष्ट्र में भारत प्रस्ताव रखा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिले: PM मोदी
तब 175 देश हमारे इस प्रस्ताव के साथ खड़े हुए, आज की दुनिया में ऐसा समर्थन सामान्य घटना नहीं है, ये मानवता के भले के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था: PM मोदी

योग लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है (International Yoga Day 2025)

  • आज 11 साल बाद हम देख रहे हैं कि योग दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है: PM मोदी
  • मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूँ कि हमारे दिव्यांग साथी ब्रेल लिपि में योग शास्त्रों का अध्ययन करते हैं: PM मोदी
  • वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग का अभ्यास करते हैं। युवा साथी गांवों में योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं। इन सभी नौसेना के जहाजों पर एक उत्कृष्ट योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है: : PM मोदी

योग सभी के लिए है, सीमाओं, पृष्ठभूमि और क्षमता से परे

  • चाहे वह ओपेरा हाउस की सीढ़िया हों, एवरेस्ट की चोटी हो, या समुद्र का विस्तार हो , हर जगह से एक ही संदेश आता है। योग सभी के लिए है, सीमाओं, पृष्ठभूमि और क्षमता से परे: PM मोदी

'योग है मानवता का विराम बटन' (International Yoga Day 2025)

हृदय और तंत्रिका संबंधी विकारों के उपचार में योग की महत्वपूर्ण भूमिका: PM मोदी

विश्व में योग के विस्तार के लिए भारत आधुनिक शोध के माध्यम से योग विज्ञान को सशक्त बना रहा है. हम योग के क्षेत्र में साक्ष्य आधारित चिकित्सा को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। दिल्ली एम्स ने इस संबंध में अच्छा काम किया है। इसके शोध से पता चला है कि हृदय और तंत्रिका संबंधी विकारों के उपचार में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है, साथ ही यह महिलाओं के स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है: PM मोदी

अपने खाने में 10% तेल कम करें (International Yoga Day 2025)

बढ़ता मोटापा पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। मैंने मन की बात कार्यक्रम में इसपर विस्तार से चर्चा की थी। इसके लिए अपने खाने में 10% तेल कम करने का चैलेंज भी शुरू किया था। मैं एक बार फिर दुनियाभर के लोगों को इस चैलेंज से जुड़ने का आह्वान करता हूं: प्रधानमंत्री मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+