International Women's Day 2023: महिला दिवस पर Google ने बनाया Doodle, खास अंदाज में किया Wish

International Womens Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन को और खास बनाने के लिए गूगल ने डूडल बनाया है, जहां नारी शक्ति को प्रदर्शित किया गया है। डूडल के जरिए सर्च इंजन (Google) ने महिलाओं के दैनिक जीवन को दिखाया है।

International Womens Day 2023

International Women's Day: भारत समेत दुनियाभर के अलग-अलग देशों में आज, 8 मार्च के दिन हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के दिन महिलाओं के सम्मान में कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। इस मौके को और खास बनाने के लिए गूगल ने डूडल बनाया है, जहां नारी शक्ति को प्रदर्शित किया गया है। डूडल के जरिए सर्च इंजन (Google) ने महिलाओं के दैनिक जीवन को दिखाया है, और समझाने का प्रयास किया है कि, नारी के अनेक रूप होते हैं।

गूगल ने डूडल के जरिए दिखाए नारी शक्ति के अनेक रूप
गूगल ने डूडल के जरिए बताया है कि, महिलाएं मां, बेटी, बहन और पत्नी होने के साथ-साथ अपने अलग-अलग कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज और परिजनों की भलाई के लिए कार्य करती हैं। बस यही कारण है कि लोग कहते हैं कि 'नारी एक और उसके रूप अनेक। आज के डूडल में एक महिला को लोगों को संबोधित करते हुए, विज्ञान और चिकित्सा में महिलाओं की भूमिका को दिखाने के साथ-साथ दो औरतों को अपने-अपने बच्चों का ख्याल रखते हुए पेश किया गया। इसके अलावा रैली प्रदर्शन से लेकर अस्पताल में मोर्चा संभालने वाली हेल्थ वर्कर को भी दिखाया गया है।

नए पेज पर दिखेगा नारी शक्ति का गौरवानिंत करने वाला दृश्य
गूगल ने सिर्फ इतना ही नहीं किया है, बल्कि आप डूडल पर क्लिक करेंगे तो गूगल आपको एक नए पेज पर ले जाएगा, जहां नारी शक्ति का एक गौरवानिंत करने वाला दृश्य आपको नजर आएगा। यहां इंटरनेशनल वीमेंस डे से जुड़े आपके मन में उठने वाले कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे। इसके अलावा महिला दिवस से जुड़े फोटो, न्यूज, वीडियो और अन्य चीजें भी यहां मिल जाएंगी। नए पेज पर एक खास चीज ये भी दिखी कि यहां महिलाओं के हाथों को एक झंडे के साथ स्क्रीन पर गुजरते हुए दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें- International Women's Day: भारत में जन्मीं बेटियों ने दुनियाभर में लहराया परचम, जानिए कामयाबी की कहानी

क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
दरअशल, दुनियाभर में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए हर साल दुनियाभर में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। वहीं दूसरी ओर गूगल के सर्च इंजन पर खास मौकों पर नजर आने वाला डूडल (Doodle) एक क्रिएटिव आर्ट है। इसके जरिए देश-दुनिया भर की ऐतिहासिक घटनाओं और विश्व के सामाजिक समारोहों को दर्शाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+