भारत और मोजांबिक को और करीब लाने के लिए INS तेग मोजांबिक में
बेंगलुरु। पिछले दिनों भारत के रक्षा क्षेत्र में कई अहम बातें हुईं जो देश के लिए कई तरह से मायने रखती हैं। भारतीय नेवी की शिप आईएनएस तेग पिछले दिनों मोजांबिक देश के नकाला पहुंची तो वहीं भारत के अहम साझीदार रूस के एयरफोर्स चीफ भारत पहुंचे और उन्होंने इंडियन एयरफोर्स के चीफ अरुप राहा से मुलाकात की।

भारत और मोजांबिक की दोस्ती
नेवी के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा की ओर से जानकारी दी गई कि आईएनएस तेग ने सद्भावना के तहत मोजांबिक में अपने कदम रखे। उन्होंने कहा कि इसके जरिए भारत और मोजांबिक के बीच आने वाले समय में दोस्ती और दोनों देशों के रिश्ते और गहरे होंगे।
आपको बता दें कि भारत और मोजांबिक दोनों ही देशों के संबंध पिछले काफी समय से दोस्ताना हैं। दोनों ही देश भारतीय महासागर नेवी संगोष्ठी यानी आईओएनएस के सदस्य हैं।
आईओएनएएस भारतीय महासागर क्षेत्र में 35 देशों के बीच बना एक संगठन है। यह संगठन मैरीटाइम मुद्दों से जुड़ी बातों पर जानकारी साझा करता है और साथ ही देशों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ता है।
वेस्टर्न फ्लीट के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रीयर एडमिरल आर हरी कुमार ने इस पर बताया कि आईएनएस तेग का दौरा साबित करता है कि भारत भारतीय महासागर के क्षेत्र में मौजूद देशों के बीच भारत की एकता को दर्शाता है। बंदरगाह पर रुकने के दौरान कई तरह की गतिविधियों की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications