Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीटर- इंद्राणी दोनों ही शीना के हत्यारे हैं: सीबीआई

मुंबई। देश के हाई-प्रोफाइल केस शीना बोरा मर्डर केस में सीबीआई ने एक बड़ी बात कही है। सीबाआई ने मुंबई हाई कोर्ट में शपथ पत्र दायर कर कहा कि शीना की हत्या की साजिश में इंद्राणी और पीटर दोनों ही शामिल हैं इस कारण पीटर को अभी किसी भी हालत में बेल नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि वो जेल से बाहर आने पर जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

आपको बता दें कि पीटर ने कोर्ट में बेल के लिए याचिका दायर की थी। जिसके विरोध में सीबीआई ने शपथ पत्र जारी किया है। सीबीआई ने अपनी दलील में कहा है कि इंद्राणी की तरह ही पीटर भी नहीं चाहते थे कि शीना उनके बेटे राहुल से शादी करे। आपको बता दें कि राहुल और शीना दोनों लिव इन रिलेशन में थे।

इसी बात से वो राहुल से काफी नाराज थे। राहुल को इस बात का अंदेशा हो गया था कि पीटर और इंद्राणी दोनों ही शीना को नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए वो दोनों के कॉल रिकार्ड करवाने लगा था। शपथ-पत्र में ये भी कहा गया कि पीटर ने शीना की हत्या के बाद राहुल को ये कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि शीना ज़िंदा है। इसलिए पीटर को किसी भी हालत में बेल नहीं मिलनी चाहिए।

आपको बता दें कि पीटर स्टार इंडिया के सीईओ रहे हैं। उनकी पत्नी इंद्राणी आईएनएक्स मीडिया की सीईओ रही हैं। जो इस समय अपनी ही बेटी शीना के मर्डर के आरोप में जेल में बंद हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+