Indigo plane emergency landing: बम की धमकी के बाद इंडिगो प्लेन की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo plane emergency landing: नागपुर में एक इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी के बाद इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी है। विमान कोच्चि से दिल्ली जा रहा था। पहले इसके नागपुर से कोलकाता जाने की सूचना आ रही थी। धमकी के बाद इसे नागपुर में लैंड कराना पड़ा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों को यह धमकी मिली थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विमान में 187 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। एक यात्री को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ चल रही है। नागपुर पुलिस ने कहा कि इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। आगे की जांच चल रही है।

Indigo plane emergency landing: धमकी के बाद लैंडिंग

इंडिगो का यह प्लेन नंबर 6E 2706 कोच्चि से दिल्ली जा रहा था। एयरलाइन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एयरलाइन अधिकारियों को विमान में बम रखे जाने की सूचना मिली थी। कोच्चि से दिल्ली आ रही फ्लाइट का रूट डायवर्ट किया गया और विमान को नागपुर में लैंड कराया गया था। बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने गहन तलाशी अभियान चलाया है।

Indigo plane emergency landing

पिछले सप्ताह फुकेट से दिल्ली आ रहे विमान की आपातकालीन लैंडिंग बम की धमकी के बाद करानी पड़ी थी। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 फुकेट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान बम की धमकी मिली जिसके बाद फ्लाइट अंडमान सागर का चक्कर लगाने के बाद वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें: IndiGo flight: इंडिगो की दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट ओलों में फंसी, आगे का हिस्‍सा टूटा, 227 यात्री कर रहे थे सफर

फ्लाइट में बम की धमकी का सिलसिला जारी है

फ्लाइट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी की कई घटनाएं पिछले एक साल में हो चुकी है। अक्टूबर 2024 में एक ही सप्ताह में 27 फ्लाइट्स इस धमकी की वजह से प्रभावित रही थीं। कुछ विमानों की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी, तो कुछ के शेड्यूल और उड़ान भरने में देरी हुई थी। अहमदाबाद प्लेन क्रैश और इजरायल ईरान की वजह से दुनिया भर में फ्लाइट्स सर्विस प्रभावित हो रही है। सोमवार को भी हॉन्ग कॉन्ग से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी की वजह से वापस लौट गया था और हॉन्ग कॉन्ग में इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

यह भी पढ़ें: लाहौर ATC ने तूफान में फंसी इंडिगो फ्लाइट को उतरने से रोका, अब भारत ने पाक की उड़ानों पर प्रतिबंध बढ़ाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+