Air India flight: US से मुंबई आ रहे एयर इंडिया प्लेन की हुई कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्यों?
Air India flight: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लौटना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट एआई180 की अचानक तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है और सभी यात्रियों को कोलकाता में प्लेन से नीचे उतारना पड़ा।

मंगलवार को दी गई जानकारी
एयरलाइंस ने आज सुबह इसकी जानकारी मीडिया को दी है। जिसके मुताबिक कल रात 12:45 मिनट पर फ्लाइट AI180 कोलकाता एयरपोर्ट से लैंड हुई थी लेकिन उड़ान के कुछ वक्त बाद ही इसके इंजन में कुछ खराबी महसूस की गई जिसकेबाद इसे वापस लौटना पड़ा और यात्रियों से नीचे उतरने की गुजारिश की गई।
सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित (Air India flight)
विमान के कप्तान ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। फिलहाल सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा जा रहा है जल्द ही समस्या को दूर कर लिया जाएगा।
हॉन्ग कॉन्ग से दिल्ली जा रहे विमान में भी आई थी खराब
आपको बता दें कि सोमवार को ही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-315 को भी तकनीकी खराबी की वजह से इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। यह विमान हॉन्ग कॉन्ग से दिल्ली आ रहा था लेकिन उड़ान के करीब 90 मिनट बाद पायलट को तकनीकी समस्या का आभास हुआ और इसी के चलते इसकी इमरजेंसी लैंडिग हुई थी।
एयरइंडिया से जुड़ी कुछ खास बातें (Air India flight)
- एयर इंडिया (Air India) की स्थापना 1932 में प्रसिद्ध उद्योगपति जे. आर. डी. टाटा द्वारा 'टाटा एयरलाइंस' के रूप में की गई थी।
- वर्ष 1946 में इसका नाम बदलकर 'एयर इंडिया' कर दिया गया था।
- 1953 में इसे राष्ट्रीयकरण कर भारत सरकार के अधीन लाया गया।
- 1960 में एयर इंडिया ने पहला जेट विमान 'बोइंग 707' शामिल किया।
- 2007 में इंडियन एयरलाइंस और एयर इंडिया का विलय हुआ।
- 2022 में टाटा समूह ने एयर इंडिया को फिर से अधिग्रहित किया।












Click it and Unblock the Notifications