Video: भारत बंद के दौरान जब सामान लेकर खेत से होकर गुजरे इंडिगो के पायलट

नई दिल्ली। अगर आप एयरपोर्ट पर गए होंगे तो पायलट को अपना सामान लेकर फ्लाइट की तरफ जाते और फ्लाइट के लैंड होने पर सामान लेकर बाहर आते जरूर देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने पायलट को सामान लेकर खेतों के बीच से जाते हुए देखा है? इंडिगो के पायलटों को ऐसा ही करना पड़ा है। पायलटों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Flight Crew

8 दिसम्बर को जब किसानों ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद किया तो पूरे देश से अलग-अलग तस्वीरें सामने आई। इसी दौरान इंडिगो के क्रू मेंबर्स को ऐसे हालात का सामना करना पड़ा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। पायलट और क्रू मेंबर्स को एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए गेंहू के खेतों के बीच बने पतले रास्ते से होकर गुजरना पड़ा।

एयरपोर्ट का रास्ता हुआ बंद
किसानों ने 8 दिसम्बर को भारत बंद कर रखा था। इस दौरान पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में ट्रैफिक पूरी तरह थम गया था। किसानों के बंद के चलते एयरपोर्ट को जाने वाला रास्ता पूरी तरह थम गया था। बता दें कि एयरपोर्ट मोहाली में पड़ता है जबकि क्रू मेंबर चंडीगढ़ में ठहरते हैं। यहां से जाने के लिए क्रू मेंबर्स, जिसमें पायलट और एयर होस्टेस होती हैं, टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन भारत बंद के चलते पूरा रास्ता बंद हो गया था।

एयरपोर्ट पर जाने का कोई उपाय न मिलता देख क्रू मेंबर्स ने अपना सामान उठाया और उसे लेकर खेतों के बीच से होते हुए निकल पड़े। इस दौरान क्रू मेंबर्स को लगभग दो किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ी। क्रू मेंबर्स ने खुद के जाने का वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंडिया टुडे ने इस वीडियो की पुष्टि की है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक वीडियो शेयर करने वाले ने मीडिया हाउस को बताया है कि ये वीडियो 8 दिसम्बर को भारत बंद वाले दिन का ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+