हैरान कर देगी पाकिस्तानी क्लासमेट संग दोस्ती की कहानी, भारत की स्नेहा ने बताई सच्चाई?
नई दिल्ली, 11 अगस्त: भारत का पाकिस्तान पड़ोसी देश है, लेकिन आतंकवाद को पनाह देने और हर बार दोस्ती का नाटक करके पीछे से वार करने की उसकी आदत की वजह से भारत के पाकिस्तान से रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे। भारत के लोगों को भी अक्सर देखा जाता है कि पड़ोसी देश की इन्हीं हरकतों के कारण वो उसके लोगों पर भी विश्वास नहीं कर पाते हैं, लेकिन दोनों देशों की बेटियों की दोस्ती की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसको जानने के बाद लोग भी हैरान हैं।

यह कहानी बताएगी कैसे हैं पाकिस्तान के लोग
इंटरनेट पर कई बार ऐसी वीडियोज सामने आ चुके हैं, जहां पाकिस्तानी लोग भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं। इसी वजह से भारतीय कभी भी पाकिस्तानियों पर भरोसा नहीं कर पाए। लेकिन भारत की स्नेहा बिस्वास (Sneha Biswas) ने एक ऐसी स्टोरी शेयर की है, जो दोनों देशों के बीच बनी इस गलतफहमियों की दीवार को काफी हद तक तोड़ने का काम करेगी। साथ ही दोस्ती यह कहानी यह भी बताएगी कि पाकिस्तान में रहने वाले लोग भी हमारे तरह ही हैं।

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में हुई मुलाकात
दरअसल, अर्ली स्टेप्स एकेडमी की सीआईओ स्नेहा बिस्वास ने अपनी एक स्टोरी लिंक्डइन पर शेयर करते हुए बतायाकि कि कैसे वह हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में पाकिस्तान की एक लड़की से मिली, जो उसकी दोस्त बन गई। स्नेहा ने एक फोटो के साथ अपने पोस्ट में लिखा, "दशकों बाद मैं इस लड़की से मिली। वह इस्लामाबाद, पाकिस्तान की रहने वाली हैं। मैं उससे पहले दिन हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में मिली था। हमें एक-दूसरे को पसंद करने में 5 सेकंड का समय लगा और पहले सेमेस्टर के अंत तक वह कैंपस में मेरी सबसे करीबी दोस्तों में से एक बन गई।

दोस्ती की कहानी स्नेहा ने की शेयर
स्नेहा ने आगे लिखा कि, "कई चाय, बिरयानी, फाइनेशियल मॉडल और केस स्टडी की तैयारी के दौरान, हम एक-दूसरे को जानने लगे। रूढ़िवादी पाकिस्तानी पृष्ठभूमि में बड़े होने की उनकी कहानियां, लेकिन सपोर्ट करने वाले माता-पिता ने उन्हें और उनकी छोटी बहन को मानदंडों को तोड़ने और अपने सपनों का पीछा करने का साहस दिया। निडर महत्वाकांक्षाओं और साहसिक विकल्पों की उनकी कहानियों ने मुझे प्रेरित किया।"

'सीमाएं और स्थान इंसानों ने बनाए'
उन्होंने आगे अपने पोस्ट में बताया कि लोग मूल रूप से हर जगह समान हैं। सीमाएं और स्थान इंसानों की तरफ से बनाए गए हैं, और जबकि यह सब दिमाग को समझ में आता है, दिल अक्सर उन्हें समझने में विफल रहता है। इसी के साथ उन्होंने हार्वर्ड के प्रसिद्ध ध्वज दिवस की फोटो भी शेयर की थी, जिसमें स्नेहा पाकिस्तानी झंडा पकड़े हुए अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। मंगलवार को पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 39,000 से ज्यादा लाइक्स और 1,400 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications