Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indian Railways: छठ पर रेलवे ने की बड़ी तैयारी! चला रहा 1,500 स्पेशल ट्रेन, अभी चेक कर लें रूट

Indian Railways: दीपावली के रंग और रोशनी के बाद अब छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों लोग अपने घरों और गंगा किनारे विशेष पूजा के लिए निकलेंगे। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पांच दिनों के लिए 1,500 विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि हर दिन लगभग 300 ट्रेनों में लोग सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकेंगे।

इस वर्ष छठ पूजा 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी, और रेलवे ने सुनिश्चित किया है कि त्योहार के दौरान कोई यात्री असुविधा महसूस न करे। इस तैयारी के तहत रेलवे ने पूरे देश में विशेष ट्रेनों का नेटवर्क बढ़ाया है और यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए हर कदम उठाया है।

Indian Railways

पूरे देश में 12,000 से ज्यादा विशेष ट्रेनें

भारतीय रेलवे इस बार पूरे देश में 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चला रहा है। रेलवे ने 22 अक्टूबर को जारी बयान में कहा कि कुल 11,865 ट्रिप्स (916 ट्रेनें) अधिसूचित की गई हैं, जिनमें से 9,338 आरक्षित और 2,203 अनारक्षित ट्रिप्स हैं। पिछले साल दीपावली और छठ पूजा के दौरान 7,724 विशेष ट्रेनें चली थीं, इस साल इसमें काफी इजाफा हुआ है। रेलवे का यह कदम त्योहार के समय यात्रियों को आसान और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

ये भी पढ़ें: साबरमती मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल ट्रेन को लेकर आई यह नई अपडेट, देखें पूरा डिटेल

छठ पूजा के लिए प्रमुख ट्रेन मार्ग

छठ पूजा के लिए रेलवे ने कई प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इनमें मुंबई-गोरखपुर, मुंबई-दानापुर, पनवेल-चिपलून, नई दिल्ली-दरभंगा, दहार का बालाजी-पटलीपुत्र, साबरमती-मुजफ्फरपुर, नई दिल्ली-पटना, खड़गपुर-केएसआर बेंगलुरु, बरौनी-एर्नाकुलम, पोदनूर-बरौनी, एसएमवीटी बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर, मुंबई सेंट्रल-शकूरबस्ती, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर, उदना-समस्तीपुर और उदना-भागलपुर जैसी ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें देश के प्रमुख धार्मिक और व्यस्त शहरों को जोड़ती हैं।

विशेष ट्रिप्स की जानकारी (23 अक्टूबर - 31 अक्टूबर 2025)

तारीख ट्रिप्स की संख्या
1
23 अक्टूबर 295
2
24 अक्टूबर 303
3
25 अक्टूबर 311
4
26 अक्टूबर 305
5
27 अक्टूबर 286
6
28 अक्टूबर 242
7
29 अक्टूबर 242
8
30 अक्टूबर 263
9
31 अक्टूबर 263

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर ध्यान

पिछले सप्ताह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों का दौरा किया। उन्होंने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया और यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने यात्रा टिकट समय पर बुक कर लें और स्टेशन पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें। इस तरह, भारी भीड़ और यात्रा में किसी तरह की असुविधा से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Mumbai local train: बिना टिकट लोकल ट्रेन में चलने वालों की खैर नहीं, रेलवे ने तेज किया अभियान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+