Mumbai local train: बिना टिकट लोकल ट्रेन में चलने वालों की खैर नहीं, रेलवे ने तेज किया अभियान
Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन में बिना टिकट चलने वाले यात्रियों की अब खैर नहीं। सेंट्रल और पश्चिम रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है और धर-पकड़ तेज कर दी है।अप्रैल से सितंबर के बीच, 5.5 लाख से अधिक यात्रियों को पकड़ा गया और ₹15 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इन छह महीनों में, अकेले लोकल ट्रेनों से 5,50,000 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पाया गया।
मध्य रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल से सितंबर तक, लोकल ट्रेनों में 5,50,000,793 अवैध यात्री पकड़े गए। इनसे ₹15,46,73,000 का जुर्माना वसूला गया। रिपोर्ट बताती है कि कुल यात्रियों में से 2०% से अधिक लोग बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। इसके परिणामस्वरूप, टिकट जांच को और सख्त कर दिया गया है, जो पिछले साल की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्तीय वर्ष में मध्य रेलवे हर महीने औसतन ९१,७९९ बिना टिकट यात्रियों को पकड़ रहा है। प्रत्येक यात्री से औसतन ₹270 का जुर्माना लिया गया। जुलाई में बिना टिकट यात्रियों की संख्या सबसे अधिक 1,4967 रही, जिससे ₹2.5 करोड़ का जुर्माना वसूला गया।
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि कोई यात्री वैध टिकट या परमिट के बिना यात्रा करता है, तो उस पर कार्रवाई की जाती है। उनसे पूरा किराया और अतिरिक्त जुर्माना वसूला जाता है। यह जुर्माना न्यूनतम ₹२५० या किराए का तीन गुना, जो भी अधिक हो, तय किया गया है।
पश्चिम रेलवे ने 17 अक्टूबर, 2025 को एक ही दिन में 17,373 बिना टिकट यात्रियों को पकड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस अभियान के तहत ₹1.39 करोड़ का जुर्माना वसूला गया। पिछले साल नवंबर 2023 में, ₹127 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना वसूला गया था।
गौरतलब है कि 12 डिब्बों वाली एक ट्रेन लगभग 1,200 यात्रियों को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन की जाती है, लेकिन भीड़-भाड़ वाले समय में यह संख्या अक्सर 4,000 से अधिक हो जाती है। रिसर्च डिज़ाइन्स एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (RDSO) प्रति वर्ग मीटर आठ यात्रियों की मानक सीमा निर्धारित करता है, लेकिन मुंबई की लोकल ट्रेनों में अक्सर इसी जगह में 14-16 यात्री यात्रा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications