साबरमती मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल ट्रेन को लेकर आई यह नई अपडेट, देखें पूरा डिटेल
Puja Special Train: रेलवे द्वारा छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 09483 - 09484
साबरमती-मुजफ्फरपुर-साबरमती अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन साबरमती से 22 से 25 अक्टूबर, 2025 तक तथा मुजफ्फरपुर से 24 से 27 अक्टूबर, 2025 तक 04 फेरों के लिये किया जायेगा।
- 09483 साबरमती-मुजफ्फरपुर अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 22 से 25 अक्टूबर, 2025 तक साबरमती से 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसर दिन महेसाना से 00.40 बजे, पालनपुर से 02.02 बजे, आबू रोड से 03.10 बजे, मारवाड़ से 04.35 बजे, अजमेर से 06.20 बजे, जयपुर से 08.30 बजे, ईदगाह आगरा जं. से 12.35 बजे, टूण्डला से 13.12 बजे, कानपुर सेंट्रल से 17.10 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 18.50 बजे, बाराबंकी से 19.22 बजे, गोंडा से 21.10 बजे, बस्ती से 22.02 बजे, गोरखपुर से 23.55 बजे, तीसरे दिन सीवान से 02.02 बजे, छपरा से 03.30 बजे, सोनपुर से 04.35 बजे तथा हाजीपुर से 04.55 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 07.30 बजे पहुँचेगी।

- वापसी यात्रा में, 09484 मुजफ्फरपुर-साबरमती अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 24 से 27 अक्टूबर, 2025 तक मुजफ्फरपुर से 10.30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 12.25 बजे, सोनपुर से 12.45 बजे, छपरा से 14.10 बजे, सीवान से 15.07 बजे, गोरखपुर से 17.20 बजे, बस्ती से 18.42 बजे, गोंडा से 20.10 बजे, बाराबंकी से 22.02 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 23.00 बजे, दूसरे कानपुर सेंट्रल से 00.50 बजे, टूण्डला से 04.25 बजे, ईदगाह आगरा जं. से 05.45 बजे, जयपुर से 10.40 बजे, अजमेर से 13.15 बजे, मारवाड़ से 15.05 बजे, आबू रोड से 18.15 बजे, पालनपुर से 19.12 बजे तथा महेसाना से 20.07 बजे छूटकर साबरमती 22.00 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी सामान्य द्वितीय श्रेणी/द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 18 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे। इसमें गाड़ी में सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे ।












Click it and Unblock the Notifications