Indian Railway में एयरलाइंस जैसा नियम लागू, ज्यादा सामान ले जाने पर हो सकता है भारी Penalty, जानें डिटेल्स
Indian Railway Luggage Rule: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती आ रही है। अब रेलवे एक नियम को और सख्ती से लागू करने की तैयारी में है, जो हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों के सामान नियमों जैसा ही होगा।
जी हां, अब ट्रेन यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाले सामान के वजन पर भी एयरलाइंस जैसे नियंत्रण लागू होंगे। हालांकि यह नियम पहले से मौजूद था, लेकिन अब इसे पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा, ताकि यात्रियों की सुविधा और कोच में सुरक्षित सफर सुनिश्चित किया जा सके।

इतनी है मुफ्त सामान ले जाने की लिमिट
भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सामान के लिए अब स्पष्ट सीमा तय कर दी है। नए नियमों के अनुसार, फर्स्ट क्लास AC में सफर करने वाले यात्रियों को 70 किलोग्राम तक सामान ले जाने की अनुमति होगी, जबकि AC सेकंड क्लास यात्रियों के लिए यह लिमिट 50 किलोग्राम निर्धारित की गई है। थर्ड AC और स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को 40 किलोग्राम, और जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को 35 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जाने की सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें Indian Railway: पूर्वोत्तर रेलवे के 114 स्टेशनों पर मिल रही यह खास सुविधा, फायदे जान रह जाएंगे हैरान
क्यों लागू किया जा रहा है नया सामान नियम?
भारतीय रेलवे ने यह नया नियम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू करने का फैसला किया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कई बार यात्रियों द्वारा निर्धारित सीमा से ज्यादा सामान साथ लाने से कोच में बैठने और चलने में दिक्कत होती है। अतिरिक्त सामान न केवल सुरक्षा जोखिम बढ़ाता है, बल्कि प्लेटफॉर्म और बोर्डिंग प्रक्रिया में बाधा भी बनता है।
इसलिए रेलवे अब एयरलाइंस जैसी सख्ती के साथ सामान की लिमिट लागू कर रही है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित सफर सुनिश्चित किया जा सके।
ये भी पढ़ें Railways Tickets: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बढ़ सकता है रेल का किराया, महंगा होगा AC ट्रेनों का सफर?
इलेक्ट्रॉनिक मशीनों से लगेज की जांच
भारतीय रेलवे यात्रियों के सामान की जांच को और सख्त और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक लगेज मशीनें लगाने जा रही है। अब यात्रियों के बैग और ब्रीफकेस का वजन और साइज स्टेशन पर एंट्री से पहले ही मापा जाएगा।
नियम के तहत सिर्फ वजन ही नहीं, बल्कि बैग के आकार पर भी ध्यान दिया जाएगा। अगर कोई बैग तय सीमा से बड़ा होगा, तो यात्रियों पर पेनल्टी लग सकती है, भले ही वजन लिमिट के भीतर ही क्यों न हो। रेलवे का उद्देश्य है कि यात्रियों का सफर सुरक्षित, व्यवस्थित और आरामदायक बने।












Click it and Unblock the Notifications