Railways Tickets: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बढ़ सकता है रेल का किराया, महंगा होगा AC ट्रेनों का सफर?

Railways Tickets hike fares from July 1?: अगर आप जुलाई में कहीं ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि इस बार आपको मोटी चपत लग सकती है। इंडियन रेलवे ट्रेनों का किराया बढ़ाने पर विचार कर रहा है, हालांकि रेलवे के नए टैरिफ के मुताबिक Second Class में 500 किलोमीटर तक यात्रा करने पर कोई वृद्धि नहीं होगी।

लेकिन अगर आपकी यात्रा 500 किमी से ज्यादा की है तो किराया ज्यादा देना पड़ेगा, नया नियम 1 जुलाई से लागू हो सकता है।

Railways Tickets

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक भारतीय रेलवे द्वारा एसी और नॉन-एसी मेल, एक्सप्रेस और द्वितीय श्रेणी के टिकटों के किराए में मामूली वृद्धि की संभावना है, जो इस वर्ष 1 जुलाई से प्रभावी होगी।

नया किराया यात्रियों की जेब पर 'बड़ा असर' डालेगी?

एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 'नया किराया संरचना यात्रियों की जेब पर 'बड़ा असर' नहीं डालेगी। उन्होंने आगे कहा कि उपनगरीय किराया टैरिफ या मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) की कीमतों में कोई वृद्धि होने की संभावना नहीं है, यही नहीं 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सामान्य द्वितीय श्रेणी के टिकटों के किराए में कोई वृद्धि नहीं होगी।'

नॉन-एसी टिकट के लिए एक पैसा बढ़ेगा (Railways Tickets)

अधिकारी ने कहा 'लेकिन रेलवे ने सामान्य द्वितीय श्रेणी की यात्रा में 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त यानी की एक्स्ट्रा चार्ज देने की प्लानिंग है। गैर-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों (जिनमें से 13,000 से अधिक प्रतिदिन देश भर में चलती हैं) के लिए किराया टैरिफ में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की मामूली वृद्धि की संभावना है, जबकि एसी क्लास के टिकटों के लिए 2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि प्रस्तावित है।'

IRCTC अकाउंट कैसे बनाएं? (Railways Tickets)

IRCTC से ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? (Railways Tickets)

  • IRCTC में लॉगिन करें।
  • यात्रा की तिथि, स्टेशन का नाम (From - To) भरें।
  • ट्रेन और श्रेणी चुनें।
  • यात्री की जानकारी भरें।
  • पेमेंट करके टिकट बुक करें।
  • टिकट ईमेल/एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+