Indian Railway: पूर्वोत्तर रेलवे के 114 स्टेशनों पर मिल रही यह खास सुविधा, फायदे जान रह जाएंगे हैरान
NER Gorakhpur Electronic Interlocking System Latest News Indian Railway: संरक्षित, सुरक्षित एवं सुगम संचालन सुनिश्चित करने हेतु सतत आधुनिकीकरण किया जा रहा है, इसी क्रम में, स्टेशनों पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे में अभी तक 114 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की जा चुकी है।
डिजिटलाइजेशन की दिशा में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ट्रेनों
के संचालन को सुरक्षित और सुगम बनाती है। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग मानवीय त्रुटि की सम्भावना को कम करता है, जिससे संरक्षा में सुधार होता है, यह सिस्टम तेजी से कार्य करता है, जिसके फलस्वरूप ट्रेनों का आवागमन बेहतर होता है, इसका मेंटेनेंस कम है, भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुये इस सिस्टम को अपडेट करना आसान है तथा इसे कम स्थान पर स्थापित किया जा सकता है।

पूर्वोत्तर रेलवे के 114 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित हो चुका है, जिसमें लखनऊ मंडल के 44, वाराणसी मंडल के 56 तथा इज्जतनगर मंडल के 14 स्टेशन सम्मिलित हैं। इन स्टेशनों पर रूट की सेटिंग माउस के एक क्लिक से सम्भव हुआ है।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों
को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 10 अगस्त, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म सं0 01 एवं 02 पर 16 वर्ष का
एक नाबालिग लड़का व 15, 15 वर्ष की दो नाबालिग लड़कियाँ लावारिस हालत में मिली। 10 अगस्त, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल
पोस्ट गोरखपुर को निगरानी के दौरान गाड़ी सं0 05050 में अपने परिजन से बिछड़ा 11 वर्ष का लड़का लावारिस हालत में मिला,
जिसे गोरखपुर पोस्ट पर लाया गया। लड़के के पिता के पोस्ट पर उपस्थित होने पर लड़के को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications