Indian Idol की खुली पोल, सीजन-1 के विनर अभिजीत सावंत बोले- टैलेंट नहीं, इसे मिलती है ज्यादा तवज्जो

मुबंई, 21 मई। टीवी का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' अक्सर किसी ना किसी वजह से विवादों में रहता है। कुछ दिन पहले किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के बयान को लेकर शो काफी चर्चा में रहा, जिसके बाद सिंगर आदित्य नारायण के बयान ने उसमे आग में घी डालने का काम किया। इंडियन आइडल सीजन-1 के विजेता अभिजीत सावंत ने शो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि शो में टैलेंट से ज्यादा किसी और चीज को तवज्जो दी जाती है।

सीजन-1 के विनर अभिजीत ने किया बड़ा खुलासा

सीजन-1 के विनर अभिजीत ने किया बड़ा खुलासा

गौरतलब है कि कोरोना काल में बीते कई दिनों से इंडियन आइडल का सीजन 12 काफी विवादों में रहा है। पहले सवाई भाट को लेकर बोले गए झूठ को लेकर शो काफी चर्चा में रहा वहीं, किशोर कुमार के गाने को लेकर उठे विवाद ने लोगों को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं शो के कंटेस्टेंट पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के बीच फेक लव एंगल को लेकर भी शो को फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा है।

शो में टैलेंट को तवज्जो नहीं

शो में टैलेंट को तवज्जो नहीं

इतना सब कम था जो अब पूर्व विजेता अभिजीत सावंत के खुलासे ने शो की मटियापलीद कर दी है। बीते दिनों अभिजीत ने इंडियन आइडल 12 को लेकर बड़ा बयान दिया जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। अभिजीत ने शो के मेकर्स की पोल खोलते हुए कहा, 'आजकल मेकर्स शो में आए टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स को तवज्जो ने देकर उनकी गरीबी में दिलचस्पी दिखाते हैं। उन्हें ये जानने में ज्यादा रुचि है कि कंटेस्टेंट जूते पॉलिश कर पाता है या नहीं?'

इस चीज में ज्यादा इंट्रेस्ट लेते हैं शो के मेकर्स

इस चीज में ज्यादा इंट्रेस्ट लेते हैं शो के मेकर्स

अभिजीत ने आगे कहा, 'कंटेस्टेंट कितना गरीब है और उसकी जिंदगी कितनी ट्रेजडी से भरी हुई है, यह शो के मेकर्स के लिए ज्यादा मायने रखता है। रीजनल रिएलिटी शोज में सिंगर की आवाज और टैलेंट पर ध्यान दिया जाता है मगर इस नेशनल शो में ऐसा नहीं होता। इंडियन आइडल में प्रतिभागी की दर्द भरी कहानी को भुनाया जाता है, साथ ही लव इंस्ट्रेस्ट वाली बातें परोसी जाती हैं।' उन्होंने कहा कि ये सारी बाते कंटेस्टेंट्स पर छोड़ देनी चाहिए, वे अगर सहज महसूस करते हैं को इस बारे में बातें साझा कर सकते हैं।

बिल्कुल टीवी ड्रामे की तरह हो गया है शो

बिल्कुल टीवी ड्रामे की तरह हो गया है शो

अभिजीत बताते हैं, 'मैं एक बार लिरिक्स भूल गया था, मैंने गाना छोड़ दिया था लेकिन वहां मौजूद जजों ने मुझे फिर से गाने का मौका दिया। वही चीज अगर आज किसी कंटेस्टेंट के साथ होता है तो उसे बिल्कुल टीवी ड्रामे की तरह दिखाया जाता है, बिजली चमकती है और कई तरह के इफेक्ट डाले जाते हैं'। अभिजीत सावंत के इस खुलासे ने एक बार फिर इंडियन आइडल की पोल खोल दी है, हालांकि यह कोई नई बात नहीं जब शो को लेकर ऐसी बातें सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें: Indian Idol 12: में जल्‍द फिर से एंट्री करेंगे आदित्‍य नारायण, जज के पैनल में ये नए चेहरे आएंगे नजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+