Indian Idol 12: में जल्द फिर से एंट्री करेंगे आदित्य नारायण, जज के पैनल में ये नए चेहरे आएंगे नजर
मुंबई, अप्रैल 27: इंडियन आइडल 12 में जल्द आदित्य नारायण शो को दोबारा होस्ट करते हुए दर्शकों को नजर आएंगे। आदित्य नारायण COVID-19 से अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

टेलीविजन का लोकप्रिय सिगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में आदित्य नारायण की वापसी होगी। पिछले दिनों कोरोना की चपेट में आने के कारण आदित्य नारायण ने शो से ब्रेक लिया था। कोरोना से उबरने के बाद अब वो ठीक हो गए हैं और शूटिंग शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, इस शो में जज के पैनल में भी बदलाव देखने को मिलेगा क्योंकि हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल डडलानी गायब होंगे और उनकी जगह संगीत निर्देशक अनु मलिक और गीतकार मनोज मुंतजिर नजर आएंगे।
आदित्य नारायण ने बताया कि जब मैं आइसोलेशन में था वो समय चुनौतीपूर्ण था। मैं वास्तव में अपने काम से प्यार करता हूं और मैं शूटिंग में शामिल नहीं हो पाया था क्योंकि मुझे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना था और मुझे सोशल डिस्टेसिंग में रहना था। आदित्य नारायण ने कहा मुझे लगता है कोरोना के समय में हमें बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है और बताए गए सभी नियमों का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है।
आदित्य नारायण ने कहा आइसोलेशन में मैं सभी प्रतियोगियों, जजों, संगीतकारों और इंडियन आइडल की पूरी टीम को याद कर रहा था। मैं सेट पर खूबसूरत यादों और सुपर मजेदार क्षणों को संजोता हूं जो मैंने पिछले कुछ महीनों में अनुभव किया है।" अब कोरोना से जंग जीतने के बाद मुझे लगता है कि मैं मंच पर लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं, नए जोश, उत्साह और निश्चित रूप से मेरे अंदर कोरोना के एंटी बॉडी डेवलेप हो चुकी है।
अनु मलिक शो के पिछले सीज़न का हिस्सा रहे थे। टेलीविज़न की लोकप्रिय हस्तियों ऋत्विक धनजानी और जय भानुशाली ने शो की मेजबानी के बीच आदित्य नारायण शो में नजर आएंगे। COVID-19 की स्थिति और Maharahstra में लॉकडाउन के कारण, इंडियन आइडल 12 की टीम के कई लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जिस कारण शूटिंग ठप्प पड़ी थी। वहीं 03 अप्रैल को आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता दोनों कोरोना की चपेट में आ गए थे। आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications