क्या अब शनिवार को भी बंद रहेंगे बैंक? आईबीए ने की सप्ताह में दो दिन छुट्टी की मांग

इंडियन बैंक अस्सोसिएशन (आईबीए) ने बैंकों में हर शनिवार को अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया है। यानी की बैंकों में हर सप्ताह पांच वर्किंग डे और 2 ऑफ की मांग की गई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को संसद में इस बात की पुष्टि की।

साल 2015 में बैंकों में नया नियम लागू किया था। जिसके तहत बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। बैंकों द्वारा सप्ताह में पांच वर्किंग डे की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। खास कर सार्वजनिक बैंक सप्ताह में दो छुट्टी की मांग कर रहे थे।

Bank Holidays

आईबीए के अंतर्गत कौन से बैंक आते हैं?

आईबीए सदस्यता में भारत के सभी सार्वजनिक और निजी बैंक, वैसे विदेशी बैंक जिनके भारत में कार्यालय हैं, साथ ही सभी सहकारी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान शामिल हैं। भारत में बैंकिंग क्षेत्र में करीब 1.5 मिलियन से अधिक लोग काम करते हैं।

वित्त मंत्रालय के जवाब में यह नहीं बताया गया कि मांग स्वीकार हो गई है या आने वाले समय में हो सकती है। सूत्रों की माने तो यदि यह मांग स्वीकार कर ली जाती है, तो पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह के दौरान वर्किंग हावर्स को बढ़ाया जा सकता है।

कब हुआ आईबीए का गठन?
भारतीय बैंक संघ (आईबीए) का गठन 26 सितंबर, 1946 को हुआ। तब इसके सदस्यों की संख्या 22 थी। अप्रैल 2018 तक एसोसिएशन के कुल सदस्यों की संख्या 246 हो गई। इसके गठन का उद्देश्य जनता की भलाई के अनुरूप एक स्वस्थ, पेशेवर और दूरदर्शी, बैंकिंग और वित्तीय सेवा उद्योग के विकास के लिए सक्रिय रूप से काम करना है।

इसके अंतर्गत भारत के सभी बैंक आते हैं। यानी की वो बैंक जो सार्वजनिक हों या निजी सभी इसके सदस्य हैं। वैसे विदेशी बैंक भी इसके सदस्यों में शामिल है जिनके कार्यालय भारत में स्थित हैं। इसके अलावा सभी सहकारी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान भी इसमें शामिल हैं।

यह देखें: Parliament Winter Session 2023 LIVE: शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन, कांग्रेस ने उठाया मणिपुर का मुद्दा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+