Parliament Winter Session 2023 LIVE: हंगामे के बीच जम्मू कश्मीर से जुड़े दोनों विधेयक लोकसभा में पास

Winter session of parliament 2023: संसद का शीतकालीन सत्र जारी है और बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 पारित हो गए। इन दोनों विधेयकों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को उनके ही घरों से भगा दिया गया और जिन लोगों पर ये सब रोकने की जिम्मेदारी थी, वो इंग्लैंड में छुट्टियां बिता रहे थे। अमित शाह के बयान को लेकर लोकसभा में भारी हंगामा भी हुआ। पढ़िए, लोकसभा और राज्यसभा से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स।

Parliament Winter Session 2023

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Dec 06, 2023, 4:36 PM IST

जम्मू कश्मीर से जुड़े दोनों विधेयक पास

विपक्ष के हंगामे के बीच जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 लोकसभा से पास
Dec 06, 2023, 4:08 PM IST

'पीएम मोदी ने उन लोगों की आवाज सुनी'

अमित शाह ने कहा, 'जो लोग ये कहते हैं कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद क्या हुआ? मैं बताना चाहता हूं कि कश्मीरी आवाज, जो वर्षों से नहीं सुनी गई थी, पीएम मोदी ने सुनी और आज उन्हें उनका अधिकार मिल रहा है'
Dec 06, 2023, 4:05 PM IST

'लोगों को अपनी ही भूमि से निकाल दिया गया'

अमित शाह ने कहा, '1980 के दशक के बाद आए आतंकवाद के भयावह दौर में, जो लोग इस भूमि को अपना देश समझकर रहते थे, उन्हें बाहर निकाल दिया गया और किसी को उनकी परवाह नहीं थी। जिन्हें ये सब रोकना चाहिए था, वो लोग इंग्लैंड में छुट्टियों का आनंद ले रहे थे'
Dec 06, 2023, 3:59 PM IST

'नाम के साथ सम्मान जुड़ा है'

अमित शाह ने लोकसभा में कहा, 'कुछ लोगों ने इस विधेयक को कमतर आंकने की भी कोशिश की, किसी ने कहा कि सिर्फ नाम बदला जा रहा है। मैं उन सभी से कहना चाहूंगा कि अगर हमें थोड़ी भी सहानुभूति है तो हमें यह देखना होगा कि नाम के साथ सम्मान जुड़ा है'
Dec 06, 2023, 3:56 PM IST

जम्मू कश्मीर विधेयक पर चर्चा जारी

लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2023 पर चर्चा जारी, अमित शाह ने कहा- 'ये विधेयक उन लोगों को न्याय दिलाने के लिए लाया गया है, जिनके खिलाफ अन्याय हुआ'
Dec 06, 2023, 1:42 PM IST

सांसद सेंथिलकुमार ने वापस लिया बयान

डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस ने अपनी 'गौमूत्र' वाली टिप्पणी पर प्रकट किया खेद, वापस लिया अपना बयान
Dec 06, 2023, 11:56 AM IST

लोकसभा स्थगित

लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
Dec 06, 2023, 11:28 AM IST

सोनिया गांधी संसद पहुंचीं

संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन, कार्यवाही में हिस्सा लेने संसद पहुंचीं सोनिया गांधी
Dec 06, 2023, 10:50 AM IST

संसद पहुंचे अमित शाह

शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Dec 06, 2023, 10:45 AM IST

'इंडिया' पर मेघवाल का बयान

विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, 'जिस समय कमलनाथ ने अखिलेश यादव पर बयान दिया था, तभी साफ हो गया था कि इस गठबंधन की हकीकत क्या है'
Dec 06, 2023, 9:07 AM IST

AAP सांसद सुशील गुप्ता ने दिया नोटिस

आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता ने राज्यसभा में उठाया 'विपक्षी दलों के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध' का मुद्दा, चर्चा करने के लिए दिया राज्यसभा में नोटिस
Dec 06, 2023, 8:46 AM IST

मणिपुर पर चर्चा की मांग

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में दिया मणिपुर के मुद्दे को लेकर स्थगन प्रस्ताव नोटिस, कहा- मणिपुर में शांति कायम करने के लिए तुरंत चर्चा की आवश्यकता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+