Indian Army: गलवान में बढ़ी भारतीय सेना की गतिविधि, LAC से सामने आया जवानों का VIDEO

सेना ने पूर्वी लद्दाख से सटे गलवान घाटी इलाके में एक बार फिर चौकसी बढ़ा दी है। एक तरफ जहां सेना के जवानों को हाफ मैराथन जैसी गतिविधियों में शामिल होते देखा जा सकता है, तो वहीं दूसरी ओर सुरक्षा को लेकर चौकसी भी दिखी।

Indian Army

Delhi: भारतीय सेना समय-समय पर अपने अदम्य साहस और मजबूत इरादों का परिचय देती रहती है। इस क्रम में एक बार फिर सेना ने वहां अपना शौर्य दिखाया, जहां 15 जून 2020 को भारतीय और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। हम बात कर रहे हैं पूर्वी लद्दाख की, जहां गलवान घाटी के पास भारतीय सेना के जवानों को क्रिकेट और आइस हॉकी मैच में अपने हाथ आजमाए। इसके साथ ही सेना ने यहां सुरक्षा भी बढ़ा दी है। इन अलग-अलग वीडियो को भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा शेयर किया गया है।

गलवान के पास सेना ने की हाफ मैराथन जैसी गतिविधियां
दरअसल, लद्दाख में भारतीय सेना की टुकड़ियों ने सिर्फ क्रिकेट ही नहीं खेला, बल्की वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से सटे इलाके के पास DBO सेक्टर में आयोजित एक आइस हॉकी मैच में भाग लिया। गलवान घाटी के पास तैनात भारतीय सेना के फॉर्मेशन ने हाल के महीनों में घोड़ों और खच्चरों पर वास्तविक नियंत्रण रेखा(LAC)के पास के क्षेत्रों का सर्वेक्षण और पैंगोंग झील पर हाफ मैराथन जैसी गतिविधियां की, जिसके अलग-अलग वीडियो सेना द्वारा जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Ladakh: गलवान की पिच पर गरजा सेना का 'बल्ला', जीरो टेंपरेचर में क्रिकेट खेलते नजर आए जवान

सेना ने गलवान घाटी में बढ़ाई सुरक्षा
एक तरफ नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर विदेश मंत्री एस जयशंकर से चीन के विदेश मंत्री की मुलाकात के फोटोज सामने आते हैं, उसके दूसरे ही दिन भारतीय सेना ने गलवान घाटी में क्रिकेट खेलते सैनिकों की तस्वीरें जारी कीं। गलवान घाटी के पास तैनात भारतीय सेना के फॉर्मेशन ने हाल के महीनों में घोड़ों और खच्चरों पर वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास के क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने और जमी हुई पैंगोंग झील के ऊपर हाफ मैराथन जैसी गतिविधियां की हैं। साथ ही गलवान घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Recommended Video

      LAC पर Indian army ने क्यों बढ़ा दी निगरानी, Galwan valley में चल क्या रहा है | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+