Ladakh: गलवान की पिच पर गरजा सेना का 'बल्ला', जीरो टेंपरेचर में क्रिकेट खेलते नजर आए जवान

लद्दाख में विवाद अभी भी जारी है। इस बीच भारतीय सेना ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें भारतीय सैनिक गलवान में क्रिकेट खेलते नजर आए।

galwan

हाल ही में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष किन गैंग से मुलाकात की। जिसमें दोनों मंत्रियों ने सीमा सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। इस बीच भारतीय सेना ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उच्च पर्वतीय इलाकों में भारतीय जवान पिच बनाकर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे। बाद में पता चला कि ये जगह गलवान घाटी है।

सेना ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर लिखा कि पटियाला ब्रिगेड त्रिशूल डिवीजन ने उच्च पर्वतीय इलाके में जीरो डिग्री तापमान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। वैसे तो सेना ने कैप्शन में गलवान का जिक्र नहीं किया था, लेकिन बाद में न्यूज एजेंसी ANI ने साफ किया कि ये मैच गलवान वैली में ही हुआ। ये जगह वहां से कुछ ही दूरी पर है, जहां पर दोनों देशों के सैनिकों में झड़प हुई थी।

indian army

वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ये जगह पेट्रोल प्वाइंट 14 से चार किलोमीटर दूर है, जहां पर भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई थी। उस घटना में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जबकि चीनी सेना में मौत का आंकड़ा 40 के पार था, लेकिन ड्रैगन ने कभी असली संख्या का खुलासा नहीं किया। वहीं जिस जगह पर भारतीय सेना के जवान क्रिकेट खेल रहे, वो जगह बफर जोन के बाहर है। जिसे दोनों देशों की सेनाओं ने टकराव से बचने के लिए बनाया है।

indian army

हो चुकी है 17 दौर की बैठक
आपको बता दें कि गलवान झड़प के बाद दोनों देशों ने बातचीत के जरिए सीमा विवाद हल करने पर सहमति जताई थी। जिसके बाद से 17 बार कोर कमांडर लेवल की बैठक हुई, लेकिन अभी तक मुद्दा पूरी तरह से नहीं सुलझा। हालांकि कुछ जगहों पर विवाद कम जरूर हो गया है। लद्दाख के मुद्दे को भारत के विपक्षी दलों ने भी खूब उठाया। जिस वजह से कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहती है।

Recommended Video

      India China Twang Clash: LAC की वो 8 जगह जहां भारत-चीन में होती है अक्सर टक्कर | वनइंडिया हिंदी*News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+