म्‍यांमार की काउंसिलर सू की से मिले Indian Army चीफ जनरल नरवाणे

नई दिल्‍ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रींगला ने म्‍यांमार की मुखिया आंग सान सू की मुलाकात की है। उनके साथ राजदूत सौरभ कुमार भी मौजूद थे। भारतीय दूतावास की तरफ से इस बात पर आधिकारिक जानकारी दी गई है। दूतावास ने बताया है कि ने पी त्‍वा में हुई मुलाकात में अहम द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा की गई है।

myanmar.jpg

रविवार को पहुंचे हैं म्‍यांमार

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवाणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रींगला रविवार को दो दिन की म्यांमार यात्रा पर पहुंच हैं। उनकी इस यात्रा का मकसद रक्षा और सुरक्षा समेत अनेक क्षेत्रों में संबंधों का और विस्तार करना है। विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि इस यात्रा से मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने का अवसर मिलेगा। जनरल नरवाणे की पिछले वर्ष 31 दिसंबर को सेना प्रमुख का जिम्‍मा संभाला था और यह उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है। जनरल नरवणे और श्रृंगला का दौरा ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब भारतीय सेना का पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना के साथ सीमा पर गतिरोध जारी है तथा कोरोना वायरस महामारी के बीच विदेश यात्राओं पर पाबंदी भी लगी हुई है। जनरल नरवाणे और श्रींगला इस यात्रा में आंग सान सू की और म्यांमार सशस्त्र बलों के प्रमुख कमांडर सीनियर जनरल मिन आंग लैंग समेत म्यांमार के सीनियर ऑफिशियल्‍स के साथ भी मीटिंग करेंगे। गौरतलब है कि म्यांमार, भारत के रणनीतिक पड़ोसी देशों में से एक है जो उग्रवाद प्रभावित नगालैंड और मणिपुर समेत उत्तर पूर्व के कई राज्यों के साथ 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+