UAE और सऊदी अरब के 5 दिनों के दौरे पर इंडियन आर्मी चीफ जनरल नरवाणे

नई दिल्‍ली। भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे मंगलवार से यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के दौरे पर रवाना हो गए है। यह पहला मौका है जब भारतीय सेना के कोई मुखिया यूएई और सऊदी अरब के दौरे पर गए हैं। जनरल नरवाणे का दौरा शनिवार तक रहेगा। गौरतलब है कि सऊदी अरब और यूएई के भारत के साथ अच्छे संबंध हैं। विशेषज्ञों को उम्‍मीद है कि इस दौरे से रक्षा संबंध और मजबूत होंगे।

indian-army-chief

टॉप ऑफिशियल्‍स के साथ करेंगे मीटिंग

रक्षा सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक जनरल नरवाणे दोनों देशों का दौरा करेंगे और यहां के टॉप ऑॅफिशियल्‍स के साथ मीटिंग करेंगे। सेना प्रमुख सऊदी में नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में होने वाले एक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। दोनों देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से वे रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने की पहल करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले 24 नवंबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी तीन दिवसीय दौरे पर बहरीन और यूएई गए थे। जनरल नरवाणे का यह इस वर्ष तीसरा विदेश दौरा है। इससे पहले वह विदेश सचिव हर्ष श्रींगला के साथ अक्‍टूबर में म्‍यांमार और फिर नवंबर में नेपाल के दौरे पर गए थे।

दोनों देशों में बसे काफी भारतीय

सऊदी अरब और यूएई दोनों ही देशों में भारतीयों की तादाद काफी ज्‍यादा है। दोनों देशों में कुल मिलाकर 90 लाख भारतीय हैं। ये भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में करीब 48 बिलियन डॉलर का योगदान सालाना करते हैं। भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिबल ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा है कि भारतीय सेना प्रमुख को बुलाकर सऊदी ने बड़ा संदेश दिया है। दोनों देशों के मिलकर बात करने से संबंध और अच्छे होंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि सऊदी और यूएई का पाकिस्तान से संबंध अब अच्छा नहीं है। ऐसे में इंडियन आर्मी चीफ का यह दौरा बहुत मायने रखता है। हथियार खरीदने के मामले में भारत के बाद सऊदी अरब का नंबर है। ऐसे में दोनों देश एक दूसरे की मदद कर सकते हैं। रक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देश भारत के साथ अच्छा संबंध रखते हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच रक्षा के क्षेत्र में संबंध स्थापित करना ज़रूरी हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+