कोविड वैक्सीन और सख्त प्रोटोकॉल की बदौलत भारतीय सशस्त्र बलों ने कोरोना की दूसरी लहर को किया काबू
नई दिल्ली, 20 मई। कोरोना वायरस की दूसरी घातक लहर ने ना सिर्फ देश की आम और खास जनता को अपनी चपेट में लिया बल्कि बड़ी संख्या में हमारे सुरक्षाबल भी महामारी की चपेट में आए हैं। देश की सुरक्षा के बीच भारतीय सशस्त्र बल इस अदृश्य वायरस से भी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है। हालांकि इस जंग में अब हमारे जवानों की जीत हो रही है। कोविड वैक्सीन और सख्त नियमों के चलते भारतीय सशस्त्र बलों ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर को काफी हद तक काबू कर लिया है।

दिप्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कोविड-19 महामारी की शुरुआत से अब तक लगभग 17 लाख सशस्त्र बलों में से करीब 52,000 कर्मी कोरोना की चपेट में आए वहीं, 140 जवानों ने अपनी जिंदगी खो दी। यह भी देखा गया है कि जहां देश की ज्यादातर आबादी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित हुई है वहीं, सशस्त्र बल काफी हद तक सुरक्षित रहे हैं। लगभग 90 प्रतिशत वैक्सीन की डबल डोज के साथ और सेना, नौसेना, वायु सेना द्वारा लागू किए गए सख्त प्रोटोकॉल के चलते यह संभव हो पाया है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना संक्रमितों के लिए आयुर्वेदिक अस्पतालों में लगेंगे 3000 बेड, दिन-रात खुले रहेंगे 300 अस्पताल
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है, महामारी की अलगे प्रकोप की संभावना को देखते हुए सेना ने देश भर में अपनी चिकित्सा क्षमता बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सेना कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन की भी मदद कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आंकड़ों के अनुसार सशस्त्र बलों में दैनिक कोविड -19 के 200 नए मामले सामने आ रहे हैं जिसमें से लगभग 140 के लिए अकेले थल सेना में दर्ज किए गए। हालांकि अधिकतर मामले गंभीर नहीं होते और मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं होती है।












Click it and Unblock the Notifications