SCO Summit 2023: एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत, PM मोदी करेंगे बैठक की अध्यक्षता
SCO Summit 2023: 4 जुलाई को एससीओ शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक वर्चुअली मोड में होगा। पीएम मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे।

SCO Summit 2023: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का 22वां शिखर सम्मेलन 4 जुलाई को आयोजित होने वाला है। भारत एससीओ शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा। वर्चुअल फॉर्मेट में इस शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। भारत ने पिछले साल 16 सितंबर को समरकंद शिखर सम्मेलन में एससीओ की अध्यक्षता ली थी।
एससीओ के सभी सदस्य देशों चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
पर्यवेक्षक देशों के रूप में ईरान, बेलारूस और मंगोलिया को आमंत्रित किया गया है। एससीओ के नियम के अनुसार, तुर्कमेनिस्तान को भी अध्यक्ष के अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
2018 एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सिक्योर (SECURE) संक्षिप्त नाम दिया गया था। Security, Economy and Trade, Connectivity, Unity, Respect for Sovereignty, Territorial Integrity, Environment।
Recommended Video

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि SCO की अध्यक्षता भारत करेगा। यह शिखर सम्मेलन वर्चुअली मोड में किया जाएगा। भारत ने कुल 134 बैठकों और कार्यक्रमों की मेजबानी की है, जिसमें 14 मंत्रिस्तरीय बैठकें शामिल हैं।
जून 2001 में शंघाई में लॉन्च किया गया था। एससीओ के आठ पूर्ण सदस्य हैं, जिनमें इसके छह संस्थापक सदस्य शामिल हैं। चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान। भारत और पाकिस्तान 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आएंगे अजमेर, जानिए पीएम का पूरा कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications